सीतापुर

पति पत्नी के बीच हुआ विवाद तो दोनो ने पी लिया तेजाब, दोनो लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती

Desk Editor
22 Sep 2022 7:48 AM GMT
पति पत्नी के बीच हुआ विवाद तो दोनो ने पी लिया तेजाब, दोनो लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती
x
दोनों के बीच दिल्ली जाने को लेकर हुई थी नोकझोंक

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में दोनों ने तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की है। गम्भीर हालत में दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। मामला मंगलवार का है।

थाना हरगांव निवासी युवक राजकुमार अपनी ससुराल थाना इमलिया सुल्तानपुर के दौलतपुर गावं गया था। वहीं पति-पत्नी में दिल्ली जाने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के चलते विवाहिता ने तेजाब पी लिया। इसके बाद तुम बिन नहीं जी सकता कह कर बचे हुए तेजाब को पति ने भी पी लिया।

जिसके कारण दोनों की हालत नाजुक हो गई। मायके के लोगों द्वारा आनन फानन अपनी पुत्री व दामाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की हालत को नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर भर्ती करा दिया। हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों के बीच दिल्ली जाने को लेकर नोकझोंक हुई थी। पुलिस को देर में सूचना मिली है अभी किसी तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।

Next Story