सीतापुर

पति ने शक के आधार पर की पत्नी कि गला रेतकर हत्या, दो वर्षीय मासूम बच्चे को भी किया घायल

Sakshi
12 Feb 2022 1:38 PM GMT
पति ने शक के आधार पर की पत्नी कि गला रेतकर हत्या, दो वर्षीय मासूम बच्चे को भी किया घायल
x
पति ने शक के आधार पर पत्नी की हंसिया से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी, घटना के दौरान आरोपी ने अपने दो साल के बच्चे को धक्का देकर गिरा दिया, इससे वह भी घायल हो गया, बीच बचाव करने आए भाई पर भी कुदाल से हमला कर दिया...

उत्तर प्रदेश से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है| यहां सीतापुर जिले की कोतवाली मिश्रिख इलाके में बीते शुक्रवार की देर रात रिश्तों के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया गया कि पति ने शक के आधार पर पत्नी की हंसिया से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के दौरान आरोपी ने अपने दो साल के बच्चे को धक्का देकर गिरा दिया, इससे वह भी घायल हो गया। बीच बचाव करने आए भाई पर भी कुदाल से हमला कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिश्रिख इलाके के गेगलापुर निवासी 25 वर्षीय पत्नी माया का पति नीरज से शुक्रवार की देर रात विवाद हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के बीच वाद विवाद बढ़ने पर पति ने महिला पर पहले हंसिया से गले पर वार कर दिया। इसके बाद कुदाल से भी हमला किया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर आरोपी का भाई और उसका दो साल का बेटा भी पहुंच गया।

बताया गया कि आरोपी ने अपने बेटे को धक्का देकर गिरा दिया इससे वह घायल हो गया। इसके बाद भाई पर भी कुदाल से हमला कर दिया इसमें उसे भी चोटे आई हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

इस मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। इंस्पेक्टर मिश्रिख राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को पत्नी पर शक था। इसी को लेकर विवाद होता था। शुक्रवार की देर रात भी शक के आधार पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गिरफ्तार है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story