सीतापुर

यूपी में दिनदाहड़े चाचा ने बीच सड़क भतीजी का काटा गला

Shiv Kumar Mishra
7 May 2023 9:10 AM GMT
यूपी में दिनदाहड़े चाचा ने बीच सड़क भतीजी का काटा गला
x
गैर बिरादरी के लड़के से प्रेम पर दी बेरहम सजा

यूपी के सीतापुर में एक चाचा ने अपनी भतीजी को गैर बिरादरी के लड़के के साथ प्रेम पर बेरहम सजा दी। उसने गड़ासे से गला काटकर अपनी भतीजी की हत्या कर दी। उसने गांव में ही दिनदहाड़े बीच सड़क पर हत्या की। खून से सना गड़ासा लेकर वह साइकिल से खुद थाने पहुंच गया और जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

घटना पिसावां थाना क्षेत्र के बाजनगर गांव की है। यहां के निवासी पुतान सिंह गाजियाबाद में कामकाज करते हैं। वह वहीं अपने परिवार के साथ रह रहे थे उनकी बेटी अंशिका सिंह उर्फ संतरा भी रह रही थी। यहां गांव में ही उसकी एक गैर बिरादरी के शादीशुदा युवक रूप चन्द्र मौर्या (35) से प्रेम प्रसंग हो गया था। इससे परेशान होकर चाचा ने उसे गाजियाबाद भेज दिया था। सात महीने पूर्व अंशिका अपने पिता के घर गाजियाबाद से रूपचन्द्र के साथ कहीं चली गई। उसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज है। अंशिका और रूपचन्द्र ने कोर्ट मैरिज कर ली। एक महीने पहले अंशिका पति के साथ बाजनगर आ गई और यहीं रहने लगी।

जानकारी पाकर चाचा श्यामू सिंह गुस्से में आ गया। शनिवार को युवती को उसके घर से निकाल लाया और सड़क पर ही गड़ासे से गला काट दिया। वह गड़ासा समेत साइकिल से थाने पहुंच गया। उसने जुर्म स्वीकार कर लिया है। एसपी घुले सुशील चन्द्रभान व अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह मौके पर पहुंचे। एनपी सिंह का कहना है कि चाचा को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story