उत्तर प्रदेश

गुरु पूर्णिमा पर्व पर सुर ताल संगम संस्था द्वारा छोटे मास्टर आनंद कृष्ण मिश्रा का सम्मान

सुजीत गुप्ता
24 July 2021 11:58 AM GMT
गुरु पूर्णिमा पर्व पर सुर ताल संगम संस्था द्वारा छोटे मास्टर आनंद कृष्ण मिश्रा का सम्मान
x

महापर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जानी-मानी संस्था सुर ताल संगम के मंच पर समाज के विभिन्न प्रतिष्ठित गुरुजनों को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से बाल चौपाल के छोटे मास्टर आनंद कृष्ण मिश्रा को सबसे कम उम्र के गुरु के रूप में आमंत्रित करके सम्मानित किया गया। संस्था की डायरेक्टर और कार्यक्रम की संचालिका जया श्रीवास्तव के साथ अपने जीवन और पारिवारिक पहलुओं पर बात चीत करते हुए आनंद कृष्ण ने अपना आदर्श स्वामी विवेकानंद एवं पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद जैसे महान व्यक्तित्वों को बताया। कुछ ही समय में आनंद अपनी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की तैयारी में हैं लेकिन बाल चौपाल में जरुरतमंदों को शिक्षा और सहयोग देने का दायित्व वह आजीवन निभाते रहने के लिए दृढ़ संकल्पित भी हैं।

कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए उक्त संस्था द्वारा अपने सभी पारम्परिक और पूर्व नियोजित कार्यक्रमों का आयोजन वर्चुअल करने हेतु सदैव सफल प्रयास किया जा रहा है। कई प्रकार के मनोरंजक और प्रेरणादायक कान्सेप्ट्स पर अनवरत तैयारियां पूरी टीम जी-जान से जुट कर करती आ रही है, जिसके परिणामस्वरूप इस संस्था के प्रतिष्ठित मंच पर प्रस्तुत होने वाला हर एक कार्यक्रम भूरि भूरि प्रशंसा का भी पात्र बना हुआ है।

इसी श्रृंखला को गतिमान बनाए रखते हुए गुरु पूर्णिमा पर्व पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन करके आध्यात्म, शिक्षा और संगीत जगत के सुप्रसिद्ध गुरुओं को सादर आमंत्रित करके साक्षात्कार रूप में उनके आदर्श, विचार, जीवन शैली आदि को अनुकरणीय उदाहरण के तौर पर समाज में प्रेषित करना संस्था का उद्देश्य है। संस्था के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारियों ने आनंद कृष्ण मिश्रा और उनके परिवार के उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


Next Story