सोनभद्र

यूपी का चुनावी गणित विशाल विश्लेषण: लोकसभा- रॉबर्ट्सगंज

Shiv Kumar Mishra
3 July 2023 6:58 AM GMT
यूपी का चुनावी गणित विशाल विश्लेषण: लोकसभा- रॉबर्ट्सगंज
x
Lok Sabha - Robertsganj Electoral Analysis

विशाल पाण्डेय

यूपी का चुनावी गणित कैसे रहेगा। पिछले चुनावों के मुताबिक आंकड़ों के अनुसार कौन सी पार्टी को जीत के लिए कितना मेहनत करना होगा। यह विश्लेषण वरिष्ठ पत्रकार विशाल पाण्डेय द्वारा किया जा रहा है।

विशाल विश्लेषण

लोकसभा- रॉबर्ट्सगंज

कुल मतदाता- 17,23,538 (बढ़ोतरी संभव)

कुल विधानसभा- 5

मौजूदा सांसद- अपना दल (एस) + बीजेपी

2019 के चुनावी नतीजे- (कुल मतदान- 57.34%)

1.SP+BSP- 3,93,578

2.BJP+AD- 4,47,914

3.Cong- 35,269

4.CPI- 17,466

5.SBSP- 4,817

#बीजेपी गठबंधन ने यहाँ पर 54,336 वोटों से 2019 में जीत दर्ज की.

2022 के विधानसभा चुनाव में रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के चुनावी नतीजे-

1. SP- 3,74,823

2.BJP- 4,46,356

3.BSP- 1,68,368

2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक़ #BJP इस लोकसभा सीट पर #सपा से 71,533 वोटों से आगे है.

2019 के लोकसभा चुनाव के मुक़ाबले 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन को इस लोकसभा में मात्र 1,558 वोट कम मिले. लेकिन सपा और बीजेपी के बीच अंतर 17,197 वोटों का बढ़ा. क्योंकि 2019 में सपा बसपा का गठबंधन था लेकिन 2022 में सपा और बसपा अलग अलग चुनाव लड़ रहे थे.

वहीं इस लोकसभा सीट पर 2022 के चुनाव में सपा को अकेले 3,74,823 वोट मिले जबकि 2019 में सपा बसपा गठबंधन को कुल 3,93,578 वोट मिले थे. वहीं बीएसपी को 2022 के चुनाव में इस लोकसभा में अकेले 1,68,368 वोट मिले.

रॉबर्ट्सगंज लोकसभा की पाँचों विधानसभा सीटों पर 2022 के नतीजों में बीजेपी सभी सीटों पर आगे रही है.

1.चकिया- (SP- 88,561), (BJP- 97,812), (BSP- 44,530)

2.घोरावल- (SP- 77,355), (BJP- 1,01,277), (BSP- 46,941)

3.रॉबर्ट्सगंज- (SP- 78,875), (BJP- 84,496), (BSP- 32,887)

4.ओबरा- (SP- 51,922), (BJP- 78,364), (BSP- 20,131)

5.दुद्धी- (SP- 78,110), (BJP- 84,407), (BSP- 23,879)

नोट- आज से से लोकसभा चुनाव तक प्रतिदिन हर लोकसभा सीट का आकलन आपको यहाँ पर मिलेगा. आपके सुझाव आमंत्रित हैं, कोई त्रुटि हो तो ज़रूर बताएँ उसमें सुधार किया जाएगा.

Next Story