उत्तर प्रदेश

सपा के मुखिया अखिलेश यादव 12 अक्टूबर से विजय यात्रा की करेंगे, शुरुआत

Desk Editor
6 Oct 2021 7:20 AM GMT
सपा के मुखिया अखिलेश यादव 12 अक्टूबर से विजय यात्रा की करेंगे, शुरुआत
x
समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को कहा कि, "प्रदेश में अमानवीय सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सपा प्रमुख 12 अक्टूबर से समाजवादी विजय यात्रा निकालने जा रहे हैं।"

उत्तर प्रदेश: प्रदेश में 6 महीने के भीतर होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जन संवाद के लिए 12 अक्टूबर से समाजवादी विजय यात्रा निकालने की घोषणा की है।

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को कहा कि, "प्रदेश में अमानवीय सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सपा प्रमुख 12 अक्टूबर से समाजवादी विजय यात्रा निकालने जा रहे हैं।"

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 अक्तूबर से समाजवादी विजय यात्रा निकालेंगे। वह रथ पर सवार होकर चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे।सपा अध्यक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, छोटे-छोटे उद्योग जो कोरोना में बर्बाद हो गए वह दोबारा चल सकें।

लोगों के जीवन में भी बदलाव आए इसलिए समाजवादी पार्टी विजय यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा, अंग्रेजों ने भी इस तरह का अत्याचार नहीं किया जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के साथ अन्याय किया है।

अखिलेश ने कहा कि पार्टी हमेशा अन्याय, अत्याचार की मुखालफत करती रही है। भाजपा शासनकाल में जनता त्रस्त है। हर स्तर पर जुल्म हो रहा है। प्रदेश की जनता को इस जुल्म से बचाने के लिए समाजवादी विजय यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा जनता की आवाज बनेगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सपनों को साकार करने के लिए नई इबारत लिखेगी।

Next Story