उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: सपा ने निर्वाचन आयोग से ओपिनियन पोल को लेकर की बड़ी डिमांड

Special Coverage Desk Editor
24 Jan 2022 10:28 AM IST
UP Election 2022: सपा ने निर्वाचन आयोग से ओपिनियन पोल को लेकर की बड़ी डिमांड
x
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा के बाद से कई चैनल ओपिनियन पोल दिखा रहे हैं.

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) ने विभिन्न समाचार चैनल पर दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल के प्रसारण पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए इस सिलसिले में निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है.

ओपिनियन पोल पर लगे रोक

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर विभिन्न समाचार चैनल द्वारा दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है.

कहा- मतदाता होते हैं भ्रमित

पटेल ने पत्र में कहा है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा के बाद से कई चैनल ओपिनियन पोल दिखा रहे हैं जिससे मतदाता भ्रमित हो रहे हैं और चुनाव प्रभावित हो रहा है. यह कार्य आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है.

पटेल ने मांग की है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए न्यूज चैनल द्वारा दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए. बता दें कि अगले महीने से शुरू हो रहे मतदान से पहले यूपी की राजनीति गर्माई हुई है.

Next Story