उत्तर प्रदेश

शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कार्यवाहक बने डाॅ. शैलेन्द्र यादव

सुजीत गुप्ता
14 Sep 2021 12:01 PM GMT
शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कार्यवाहक बने डाॅ. शैलेन्द्र यादव
x

लखनऊ। आज यानि12 सितम्बर को बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोशियेशन उत्तर प्रदेश की एक बैठक राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में आयोजित की गयी ।जिसकी अध्यक्षता बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोशियेशन के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष डाॅ महेन्द्र कुमार यादव ने की।

बैठक में जौनपुर जनपद के शानदार जिला अध्यक्ष व संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ शैलेन्द्र यादव को बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोशियेशन के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष डाॅ महेन्द्र कुमार यादव ने (कार्यवाहक) प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। डाॅ महेन्द्र कुमार यादव प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डाॅ शैलेन्द्र यादव को प्रदेश अध्यक्ष (कार्यवाहक) बनाये जाने पर पूरे प्रदेश में संगठन मजबूत होगा।

कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर डाॅ शैलेन्द्र यादव ने कहा कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा के साथ मैं सदैव शिक्षक हित में खड़ा रहूंगा और किसी भी शिक्षक के साथ हो रहे शोषण, अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।और पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत किया जायेगा।

इस मौके पर महेन्द्र कुमार यादव, विनोद कुमार मौर्य, उमेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार शर्मा ,रमेश यादव, अशोक कुमार यादव , अरविंद कुमार, सुरेश यादव, अनिल कुमार, आर्थव सिंह, विमल कुमार यादव, सुनील यादव, अनिल यादव, जय सिंह यादव, विकास यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।


Next Story