
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अजब-गजब: शादी के दिन...
अजब-गजब: शादी के दिन बाल कटाने गया दूल्हा नहीं लौटा, छोटे भाई को करनी पड़ी शादी

UP News: यूपी के पीलीभीत में एक दूल्हा अपने बालों में कलर कराने गया था। इसके बाद वह वापस ही नहीं लौटा तो उसके छोटे भाई को ही बड़े भाई की जगह शादी करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि दूल्हा किसी और लड़की से मोहब्बत करता है। इसलिए वह अपनी बारात में ही नहीं गया।
जानिए क्या है पूरा मामला
मीडिया के अनुसार पीलीभीत शहर के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव से बारात बरेली शहर के फतेहगंज जानी तय थी। घर में शादी को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। गांव के लोग, रिश्तेदार बारात में जाने के लिए दूल्हे के घर पहुंच गए थे।दूल्हा बाल कटिंग, शेविंग और फेशियल कराने की बात कहकर सुबह को घर से निकला। सभी लोग दूल्हे के लौटने का इंतजार करने लगे। जब सुबह से दोपहर हो गई और दूल्हा नहीं लौटा तो लोग परेशान होने लगे।
छोटा भाई बना दूल्हा
जब दूल्हा नहीं लौटा तो घर वाले और सभी लोग उसकी खोजबीन करने लगे। उसके नंबर पर कॉल लगाया तो फोन स्विच ऑफ आया, अंत में बड़े लोगों में सलाह मशवरा हुआ कि छोटे भाई को ही दूल्हा बनाकर ले जाया जाए।
जब यह बात लड़की पक्ष को बताई गई तो लड़की इसमें राजी हो गई। फिर छोटे भाई को दूल्हा बनाकर ले जाया गया तो शादी हुई। खैर, इस मामले में एसओ अचल कुमार ने कहा है कि दूल्हा की मर्जी के बिना शादी तय हुई थी। इसलिए वह घर से भाग गया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। वहीं अब इस मामले के बाद में गांव में खूब चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि जोड़ियां ऊपर ही बनती हैं, छोटे भाई की ही किस्मत में शादी होना उस लड़की से लिखा था। फिलहाल दूल्हे का नंबर सर्विलांस पर लगाकर उसको खोजा जा रहा है।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।