सुल्तानपुर

आम आदमी पार्टी द्वारा स्कूल देखने की मुहिम से योगी सरकार के हाथ पांव फूल गए हैं - संजय सिंह

Shiv Kumar Mishra
12 Jan 2021 12:49 PM GMT
आम आदमी पार्टी द्वारा स्कूल देखने की मुहिम से योगी सरकार के हाथ पांव फूल गए हैं - संजय सिंह
x

आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सांसद आज अपने गृह जनपद में मीडिया से रूबरू हुये। इस दौरान नगर पालिका परिषद द्वारा पटरी गुमटी वालों बिना व्यबस्था किये हटाये जाने पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संजय सिंह ने कहा कि इस मामले में वे जिला प्रशासन और नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ वे राज्य सभा में उठायेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के नगर विकास सचिव को विशेषाधिकार का नोटिस भी भेजेंगे, जिन्होंने संसद में सारी कमेटी के सामने कहा था कि कि यूपी में बिना टाउन वेंडर कमेटी की सहमति से पटरी गुमटी वालों को नहीं उजाड़ा जाता है।

वही सोमनाथ भारती मामले पर संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा स्कूल देखने की मुहिम से योगी सरकार के हाथ पांव फूल गए हैं। यहाँ आप नेताओं को उत्तर प्रदेश के स्कूल देखने से रोका जा रहा है। संजय सिंह ने कहा कि यहाँ स्कूल और स्पताल देखने की सजा जेल और मुकदमा है। सोमनाथ भारती का जिक्र करते हुये संजय सिंह ने कहा कि पुलिस के द्वारा सोमनाथ भारती पर प्रायोजित हमला करवाया गया है। पुलिस द्वारा ही आरोपी भगाया गया हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्ही के संगठन द्वारा हमला करने वालो को 51 हज़ार इनाम देकर सम्मानित किया जा रहा। संजय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष के लोगों को आवाज उठाना मुश्किल है।

उन्होंने अपना जिक्र करते हुये कहा कि मेरे खिलाफ भी 15 मुक़दमे योगी सर्कार द्वारा किये गए हैं, जिसमे देश द्रोह भी शामिल है।इतना किसी माफिया के खिलाफ मुकदमा नही किया गया है। प्रदेश में हिटलर शाही और तानाशाही का राज है। संजय सिंह ने कहा कि सोमनाथ भारती पर हमला हुआ और उन्हें ही जेल भेज दिया गया।आज हमला करने वालों को कांग्रेसी विधायक द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। उन्हीने आरोप लगाया कि जो भी सरकार के खिलाफ बोलेगा उसके खिलाफ मुकदमा कर जेल भेज दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि ये सब इसीलिये हो रहा है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने स्कूल और अस्पताल का मुद्दा उठाया है।


वही किसानों के आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीनो किसान बिल के होल्ड किये जाने पर उन्होंने कहा कि देश के पंजाब, हरियाणा, यूपी उत्तराखंड के साथ साथ पूरे देश के किसान इस कानून को वापस करने के लिये पिछले डेढ़ महीनो से आंदोलित हैं। अब तक 65 किसानों ने अपनी शहादत दी है। किसानों के इस आंदोलन में आम आदमी पार्टी पहले दिन से खड़ी है और जब तक तीनो कानून वापस नही हो जाते तब तक वे उनका साथ रहेगी । उन्हीने कहा कि तीनों कानून वापस हों इससे कम पर कुछ भी मंजूर नहीं।

Next Story