सुल्तानपुर

छप्पर से नीचे सो रहे बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, खून से लथपथ मिला शव

Shiv Kumar Mishra
14 Oct 2023 10:15 AM GMT
छप्पर से नीचे सो रहे बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, खून से लथपथ मिला शव
x
An old man sleeping under the roof was killed by being attacked with an axe, the body was found soaked in blood.

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह वृद्ध का शव छप्पर के बाहर खून से लथपथ मिला। पुत्रबधू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ प्रशांत सिंह ने थानाध्यक्ष आर बी सुमन के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

थाना क्षेत्र मधुबन गांव निवासी तुलसीराम निषाद (65) अपने घर से दो सौ मीटर दूर छप्पर रखकर पशुओं की रखवाली करते थे। वह शुक्रवार देर शाम को भोजन के बाद छप्पर के नीचे सोए हुए थे। शनिवार सुबह बाग की ओर गई महिला ने देखा तुलसीराम का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। शव के बगल एक कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी। जिसकी सूचना महिला में परिजनों को दी। हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Next Story