सुल्तानपुर

बाइक सवार बदमाशों ने असलहों की नोंक पर 30 लाख रुपए लूटे

Shiv Kumar Mishra
29 Jan 2021 9:25 AM GMT
बाइक सवार बदमाशों ने असलहों की नोंक पर 30 लाख रुपए लूटे
x

सुल्तानपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। हाल ये है कि बीती रात सराफा व्यवसायी के कर्मचारियों से बाइक सवार बदमाशों ने असलहों की नोंक पर 30 लाख रुपए लूट लिए। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। फ़िलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

बताते चलें कि प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले प्रहलाद सोनी चौक प्रतापगढ़ में सरार्फा व्यवसायी का काम करते हैं। कल यानि गुरुवार की शाम इनके दो कर्मचारी संतोष सोनी और पन्ना लाल सोनी प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर 15 -15 लाख रुपए लेकर सुल्तानपुर आये। यहाँ से ये दोनों 30 लाख रुपए लेकर वॉल्वो बस से दिल्ली जेवरात लाने के लिये जाने वाले थे। नगर के पयागीपुर से ये दोनों ई रिक्शा से अमहट चौराहे पर वॉल्वो बस पर बैठने के लिये आ रहे रहे थे। लेकिन रास्ते में एआरटीओ ऑफिस के पास बाइक सवार बदमाशों ने असलहे की नोंक पर ई रिक्शे को रोक लिया और पैसों से भरा दोनों बैग छीन लिया और 30 लाख लेकर फरार हो गए। जिसके बाद दोनों कर्मचारियों ने अपने मालिक प्रह्लाद को सूचना दी। वहां से दोनों कर्मचारी नगर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में अवगत कराया।

वही 30 लाख की लूट की जानकारी लगते पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आनन फानन पुलिस ने घटना स्थल का मुवायना किया। जानकारी लगते ही एसपी डॉ अरविन्द चतुर्वेदी भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फ़िलहाल एसपी की माने तो तहरीर नहीं मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है, अपराधियों को को पकड़ने के लिये भी पुलिस की तीन टीमें भी लगा दी गई हैं।

Next Story