सुल्तानपुर

बीजेपी ने प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती समर्पण दिवस के रूप में मनाई

Shiv Kumar Mishra
25 Sep 2020 10:17 AM GMT
बीजेपी ने प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती समर्पण दिवस के रूप में मनाई
x

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने एकात्म मानववाद के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती जिले के 2118 बूथों व 372 सेक्टरों पर समर्पण दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनायी। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की और उनके आदर्शों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि नगर के सुपर मार्केट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ आर.ए.वर्मा की अगुवाई , नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन तथा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा एवं शहर विधायक सूर्यभान सिंह की उपस्थित में कार्यकर्त्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने उनके आदर्शों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान भाजपा कार्यालय परिसर में लालडिग्गी सेक्टर की गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा ने कहा पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के सपने को साकार कर रही है। श्री मिश्रा ने कहा 70 सालों बाद आया किसान बिल किसानों को हर बंधन से मुक्त कर उनके विकास व खुशहाली के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्त्ता कांग्रेस, सपा- बसपा द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम का मुहतोड़ जबाब दे।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि पंडित जी का जीवन सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है।डाॅ वर्मा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने एकात्म मानववाद व अन्तयोदय के विचारों से देश को एक प्रगतिशील विचारधारा दी।पंडित जी ने वैकल्पिक राजनीति की जो नींव रखी वो आज देश के गरीब, वंचित व शोषित वर्ग को विकास की मुख्य धारा में लाने का काम कर रही है। डाॅ वर्मा ने पंडित जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। शहर विधायक सूर्यभान सिंह व निवर्तमान जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने बतौर मुख्य वक्ता पंडित जी के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। संचालन नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल ने किया।

इस मौके पर महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह, जिला महामंत्री सुशील त्रिपाठी, आलोक कुमार आर्या, धर्मेन्द्र कुमार, आशीष सिंह रानू, विजय सिंह रघुवंशी, बबिता तिवारी,अखिलेश जायसवाल, रामेन्द्र प्रताप सिंह, डाॅ रामजी गुप्ता, इन्द्रदेव मिश्रा, अजय सिंह लीडर,रेनू सिंह, रचना अग्रवाल, एल.के.दूबे, अरूण सिंह सभासद, दिनेश चौरसिया, शिवमूर्ति पांडेय, सौरभ पाण्डेय, ओम प्रकाश श्रीवास्तव,अंकित अग्रहरि,आकांक्षा गौड़, प्रदीप बरनवाल, मनीष सिंह, राजेश कुमार, वेद प्रकाश उपाध्याय, आत्मजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामभवन मिश्रा ने कूरेभार मण्डल के फूलपुर, पुरखीपुर बूथ पर पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकों नमन किया। पूर्व जिला संयोजक ॠषिकेष ओझा ने बिनवन बूथ पर ,धारूपुर व दाऊदपुर सेक्टर पर मण्डल अध्यक्ष संतोंष सिंह की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी की उपस्थित में, जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने कादीपुर मण्डल में, धम्मौर मण्डल के बूथ संख्या 349 ,350 , 351, 355 पर जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह,मण्डल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, सतीश कुमार सिंह, संदीप तिवारी, संदीप पाण्डेय, हरिशंकर वर्मा, मुकेश अग्रहरि सहित सभी 26 मण्डल अध्यक्षों ने अपनी देखरेख में सभी 2118 बूथों व 372 सेक्टरों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर समारोहपूर्वक कार्यक्रम संपन्न कराये।

Next Story