सुल्तानपुर

सुल्तानपुर में दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने व्यापारी की गोली मार कर की हत्या

Arun Mishra
16 Sep 2020 2:57 PM GMT
सुल्तानपुर में दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने व्यापारी की गोली मार कर की हत्या
x
मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर हत्यारे की तलाश में जुट गई है।

सुल्तानपुर में आज दिनदहाड़े बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी को बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद बाइक सवार तीनों बदमाश मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर हत्यारे की तलाश में जुट गई है।

दरअसल ये मामला है गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के ऊघरपुर चौराहे का। जहाँ इसी थानाक्षेत्र के जासापारा गांव के रहने वाले भूपेंद्र सिंह उर्फ पिंटू की ऊघड़पुर चौराहे पर बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान है। आज शाम करीब 5 बजे बाइक सवार तीन बदमाश इसकी दुकान पर पहुंचे और जैसे ही भूपेंद्र दुकान से बाहर निकले बदमाशों ने इन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवार तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली मारने की घटना से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। आनन फानन उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीँ हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। वहीँ हत्यारों की तलाश शुरू कर दिया गया है। एसपी सुल्तानपुर की माने तो करीब डेढ़ साल पहले भी इनके यहाँ विवाद हुआ था। उसे भी जोड़कर देखा जा रहा है। फ़िलहाल पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story