सुल्तानपुर

सुल्तानपुर के पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह का निधन, लखनऊ के हॉस्पिटल में लिया अंतिम सांस

Shiv Kumar Mishra
17 Jun 2022 11:50 AM GMT
सुल्तानपुर के पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह का निधन, लखनऊ के हॉस्पिटल में लिया अंतिम सांस
x
सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक, 3 बार विधानसभा में जीतकर पहुंचे

सुल्तानपुर में आज पूर्व बीजेपी विधायक सूर्यभान सिंह के निधन की सूचना पर हड़कंप मच गया। 72 वर्षीय सिंह ने लखनऊ में इलाज के दौरान अंतिम सांस लिया है। इधर कुछ समय से वो फेफड़े में संक्रमण के कारण बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जाहिर करते हुए कहा है कि भाजपा के पूर्व विधायक श्री सूर्य भान सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

सात भाईयों में तीसरे नंबर पर थे

बता दें कि पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह जिले के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बेलहरी गांव के मूल निवासी थे। वो यहां शहर के सिविल लाइन मोहल्ले में निवास करते थे। जन्म 5 फरवरी, 1950 को हुआ था। इनके पिता का नाम हरिहर प्रसाद सिंह है। आज जैसे ही उनके निधन की खबर पहुंची उनके आवास पर लोगो का तांता लग गया। लोगो ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। पूर्व विधायक कुल 7 भाई थे उनमें से यह तीसरे नंबर पर थे। स्वंय विधायक के दो लड़के और एक लड़की है।

दो बार भाजपा एक बार जनता दल से जीते

सूर्यभान सिंह पहली बार 1989 में जयसिंहपुर से विधायक बने थे। उन्होंने जनता दल से चुनाव लड़कर जीत हासिल किया था। इसके बाद 1996 में वो सुल्तानपुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने। उन्होंने सपा के सफदर रजा को शिकस्त दिया था। साल 2017 में सूर्यभान सिंह ने सुल्तानपुर सीट से आखरी बार भाग्य आजमाया और 30 हजार से अधिक वोट के अंतर से उन्होंने बसपा के मुजीब अहमद को हराया था।

Next Story