सुल्तानपुर

मैं सुलतानपुर में सांसद के रूप में नही एक मां के रूप में आपकी सेवा करने आई हूँ - मेनका गाँधी

Shiv Kumar Mishra
3 Sep 2020 4:52 PM GMT
मैं सुलतानपुर में सांसद के रूप में नही एक मां के रूप में आपकी सेवा करने आई हूँ - मेनका गाँधी
x
सांसद ने तत्काल जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

सुलतानपुर। सांसद मेनका संजय गांधी ने संसदीय क्षेत्र में तीसरे दिन कहा कि मैं सुलतानपुर में सांसद के रूप में नही एक मां के रूप में आपकी सेवा करने आई हूँ। मैं जिले के चतुर्मुखी विकास के लिए काम कर ही रही हूँ, लेकिन कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की तकलीफ़ों व समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकताओं में है। इसीलिए कोरोना काल में अपनों की मुसीबतों को दूर करने 700 किमी0 अपने निजी वाहन से चलकर आई हूँ।और विकास खण्डों में जनता दर्शन के माध्यम से लोगों की मुसीबतों का निस्तारण कर रही हूँ। उन्होंने कूरेभार में दो टूक कहा कि प्रशासनिक स्तर पर अधिकारी भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति पर काम करे।

श्रीमती गांधी ने कहा कि जल्द ही जिले के अपराधियों और भूमाफियाओं पर पुलिस व प्रशासनिक पर कड़ाई से कार्रवाई करवाकर अंकुश लगाया जायेगा।कूरेभार ब्लाक मुख्यालय पर बरौला गांव निवासी अरविंद तिवारी ने सांसद मेनका संजय गांधी को पोस्ट आफिस के सहायक अधीक्षक संजय सिंह सेंगर के भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए कहा कि उनकी पुत्री नेहा तिवारी की पोस्ट आफिस में ए.बी.पी.एम पद की नियुक्ति पर घूस मांग रहा है। सांसद ने तत्काल जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने पूर्व विधायक अर्जुन सिंह व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रात्येश सिंह बंटी के साथ आज अपने संसदीय क्षेत्र में तीसरे दिन धनपतगंज एवं कूरेभार ब्लाक मुख्यालय तथा विधायक लंभुआ देवमणि द्विवेदी के साथ भदैंया, लंभुआ एवं पी.पी. कमैचा ब्लाक मुख्यालय पर जनता दर्शन कर जन समस्याओं का निस्तारण किया।श्रीमती गांधी ने धनपतगंज ब्लाक मुख्यालय पर समाजसेवी उत्तम सिंह के संयोजन में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं में टॉपर रहे 7 छात्र व छात्राओं को शील्ड व 51 सौ रुपए का चेक देकर सम्मानित किया।सांसद मेनका गांधी ने कहा कि सुल्तानपुर के मेधावी बच्चों ने जनपद का नाम शिखर पर पहुंचाने का काम किया है। इसके लिए उन्हें अपने मेधावी बच्चों पर गर्व है। आईएएस की परीक्षा में महिला संवर्ग में प्रथम स्थान पाने वाली प्रतिभा वर्मा व उनके परिजनों के प्रति असीम आभार व्यक्त करते हुए सांसद ने कहा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी बच्चों ने भी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में जिले का नाम रोशन किया है। मेधावी छात्रा प्रीति, सेजल, अनुराग आशीष, सोनल अरुण ने कहां की सांसद महोदय ने हम लोगों का उत्साह बढ़ाया है इसके लिए हम उनके आभारी हैं।

श्रीमती गांधी ने कूरेभार में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुनने और प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायत देने के बाद सवा छह करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 89 सामुदायिक शौचालय व 27 पंचायत घरों का शिलान्यास किया।श्रीमती गांधी ने कूरेभार ब्लॉक मुख्यालय पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी आत्म निर्भर का संकल्प लेने वाली समूह की महिलाओं को प्रेरित किया। आजीविका मिशन के अधिकारियों ने सांसद महोदया को अधिक से अधिक लोगों को केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित करने का दावा किया है।

सांसद मेनका गांधी ने कहा कि आजीविका मिशन की 511 समूह की महिलाओं ने स्वरोजगार के माध्यम से इस संकटकालीन दौर में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहतरीन कार्य किया है, श्रीमती गांधी ने थानों में टॉप 10 अपराधियों की सूची में बड़े अपराधियों का नाम ना होने पर चिंता जताई उन्होंने कहा कि जल्द ही जनपद के टॉप टेन अपराधी हुआ भूमाफिया को माफियाओं की सूची जारी कर उन पर अंकुश लगाया जाएगा, श्रीमती गांधी ने कहा कि कोविड-19 थे अब तक पुलिस इन पर सख्ती नहीं बरत पा रही थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि एम एस एम ई के तहत ऋण देकर लघु उद्योग स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद मेनका संजय गांधी ने आज विधायक लंभुआ देवमणि द्विवेदी, एसडीएम लंभुआ, क्षेत्राधिकारी लंभुआ, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी,खण्ड विकास अधिकारी आदि की उपस्थित में भदैंया, लंभुआ व प्रतापपुर कमैचा ब्लाक मुख्यालय पर जनता दर्शन के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया। आज मेनका संजय गांधी के साथ सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, डाॅ के.सी. त्रिपाठी, भाजपा नेता संदीप सिंह, पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा, श्याम बहादुर पांडे, शशिकान्त पांडे, विजय सिंह रघुवंशी, भाजपा नेता प्रभारी पांडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता तिवारी, बृजेश वर्मा, संदीप मिश्रा, संतोष दूबे, समाजसेवी राजेश पांडेय, मण्डल अध्यक्ष संदीप तिवारी, राजेश चतुर्वेदी, डाॅ बलराम मिश्रा, गोविन्द तिवारी, मोहित सिंह, रामचन्द्र दूबे, उमाकांत शुक्ला, रेनू सिंह, त्रिनेत्र पांडे, अजय विक्रम सिंह, यमुना पांडे, अनिल तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Next Story