सुल्तानपुर

सपा कार्यकर्ताओं पर बरसे इसौली सपा विधायक अबरार अहमद, सरकार के विरोध भूल करने लगे आपस में जूतमपैजार

Shiv Kumar Mishra
20 Oct 2020 3:03 AM GMT
सपा कार्यकर्ताओं पर बरसे इसौली सपा विधायक अबरार अहमद, सरकार के विरोध भूल करने लगे आपस में जूतमपैजार
x

सूबे में ध्वस्त कानून व्यवस्था के मद्देनजर सुल्तानपुर में सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों न सिर्फ जुलूस निकाला बल्कि प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जुलूस निकालने के बाद ये सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे और गेट के सामने जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

इसौली सपा विधायक अबरार अहमद आज धरना प्रदर्शन के दौरान अपने ही सपा कार्यकर्ताओं पर जमकर बरस पड़े। सपा कार्यकर्ताओं ने फोटो खिंचाने के होड़ में जमकर धक्का-मुक्की की। जिससे नाराज इसौली विधायक अबरार अहमद ने जयसिंहपुर पूर्व सपा विधायक अरुण वर्मा पर जमकर बरसे। यहां तक कि कह डाला कि इन सबको लेकर हम लड़ाई नही लड़ पाएंगे। बल्कि यह लोग पार्टी को बदनाम कर रहे है। इतना समझाने के बाद भी ये लोग नही समझते। शैलेन्द्र सिंह एमएलसी है,हम विधायक है,ये पूर्व विधायक है। उसके बाद पूर्व सपा विधायक अरुण वर्मा जयसिंहपुर को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि हम लड़ाई लड़ना जानते है,हमने बहुत सी लड़ाईया लड़ी है। जिसमें कामयाबी मिली है। लेकिन बेईमानी और दलाली नही की है आज तक। जब मीडिया ने इसौली विधायक अबरार अहमद से दलाली के नाम से पर्दा हटाने की बात पूछी,तो वह नाम का राज न खोलते हुए कहा कि हम किसको बताये। जो कि इसके पहले उन्होंने पूर्व सपा विधायक जयसिंहपुर अरुण वर्मा पर आरोप मढ़ा। अब उसके बाद इस बात से अपना पल्ला झाड़ते हुए नजर आए विधायक अबरार अहमद।

Next Story