सुल्तानपुर

पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

सुजीत गुप्ता
25 Jan 2022 7:07 AM GMT
पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
x

सुलतानपुर । विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

घटना स्थानीय थाने के नगरी गांव में सुबह हुई।

निवेदिता सिंह की शादी तीन साल पहले विजय सिंह से हुई थी। इनके आठ माह का बेटा है। बताया गया कि सोमवार को तड़के विजय मवेशियों के लिए चारा काटने चले गए। करीब सात बजे लौटे तो पत्नी का शव पंखे में बंधी रस्सी के सहारे लटक रहा था। वह शोर मचाते हुए बाहर आ गए। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। फौरन मामले की जानकारी पुलिस व कुटिया आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ निवासी मायके वालों को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पीड़ित पिता महेश्वरी प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। उसने कई बार इसकी शिकायत भी की थी। दहेज न मिलने के कारण घटना को अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल, मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story