सुल्तानपुर

सुल्तानपुर में ससुराल के बाहर धरने पर बैठी विवाहिता

Shiv Kumar Mishra
20 Oct 2020 2:42 PM GMT
सुल्तानपुर में ससुराल के बाहर धरने पर बैठी विवाहिता
x

सुल्तानपुर में एक विवाहिता पिछले 36 घंटे से ससुराल के बाहर घर में दाखिल होने का इंतजार कर रही है। दिलचस्प तो ये है कि विवाहिता के पास कोर्ट का आदेश है, पुलिस का साथ है, लेकिन ससुराल वाले कल से ही घर में तालाबंद कर फरार हैं।

दरअसल ये मामला है सुल्तानपुर के नगर कोतवाली स्थित मेजरगंज मोहल्ले का। इसी मोहल्ले की रहने आकाश का विवाह 10 जुलाई 2018 को सिद्धार्थनगर की रहने वाली साक्षी वर्मा से हुआ था। काफी दान दहेज़ लेने के बाद भी ससुराल वालों ने विवाह के कुछ दिनों बाद ही साक्षी को परेशान करना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब शादी के कुछ महीनो बाद ही साक्षी को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। इतना ही नही घर से निकालते समय उसके कपड़ो की तलाशी तो ली ही गई साथ साथ ज जेवर तक उतरवा लिया गया।

साक्षी का आरोप है कि आकाश का किसी और लड़की के साथ अफेयर चल रहा है जिसके चलते घर वालों ने उसका साथ दिया और उसे घर से भगा दिया। यहाँ से जाने के बाद साक्षी ने सिद्धार्थनगर कोर्ट में केस दायर कर दिया। बीते 15 अक्टूबर को कोर्ट ने सुनवाई करते हुये साक्षी के पक्ष में फैसला दिया और उसे पति के साथ रहने के लिये आदेश दिया। इतना ही नही खाना खर्चा न देने पर उसे 6 हज़ार मासिक खर्च देने की बात कही। इसी आदेश को लेकर साक्षी सुल्तानपुर पहुंची।

मामला आलाधिकारियों के संज्ञान में आया तो तत्काल पुलिस फोर्स साक्षी को उसके ससुराल भेजा गया। लेकिन हैरानी की बात तो ये कि कोर्ट के आदेश की भनक लगते ही आकाश और उसके घर वाले तालाबंद कर फरार हो गए। तब से साक्षी पुलिस वालों के साथ घर के बाहर अंदर दाखिल होने का इंतजार कर रही है। साक्षी का कहना है कि अब वो घर में दाखिल होकर ही रहेगी।

Next Story