सुल्तानपुर

सुल्तानपुर पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर दे दिया बड़ा बयान

Shiv Kumar Mishra
1 Dec 2020 4:19 AM GMT
सुल्तानपुर पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर दे दिया बड़ा बयान
x

सुल्तानपुर पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर दुनिया में सबसे कन्फ्यूज्ड व्यक्ति का कम्पटीशन हो तो राहुल गांधी उसमें आएंगे। बताते चलें कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी नगर के निराला नगर मोहल्ले में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मनोज मीडिया से रूबरू हुये।

किसान आंदोलन पर बात करते हुये मनोज ने कहा कि किसान बिल को देश के सभी प्रदेश ने स्वीकार कर लिया , केवल एक ही प्रदेश में दिक्कत है जहाँ कांग्रेस की सरकार है। मनोज ने कहा कि हमारी सरकार उनसे बात करने को राजी है लेकिन वे बात ही नही करने को राजी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पंजाब के किसान के नाम पर आंदोलन करने वाले बात ही नही करना चाहते। उन्होंने कहा कि इस बिल को लेकर केवल भ्रांतियां फैलाई जा रही है जबकि सरकार की मंशा है किसानों की उपज का मूल्य सीधे किसानों के खाते में जाय।

उन्होने कहा कि आप बात नही करना चाहते और केवल अराजकता फैलाना चाहते हैं , लोगों का रास्ता रोकना चाहते हैं तो ये तो वही बात हुई जो कुछ दिनों पहले दिल्ली के शाहीन बाग़ में हो रहा था। राहुल गांधी को निशाने ओर लेते हुये मनोज ने कहा कि अगर दुनिया सबसे कन्फ्यूज्ड व्यक्ति का कम्पटीशन हो तो राहुल गांधी उसमें आएंगे।

Next Story