सुल्तानपुर

सुल्तानपुर में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद चली गोली

Shiv Kumar Mishra
30 Aug 2020 11:29 AM GMT
सुल्तानपुर में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद चली गोली
x

सुल्तानपुर में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद गोली चल गई। जिसके चलते वही पास से गुजर रहा युवक गोली लगने से घायल हो गया। सूचना और पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दरअसल ये मामला है कूरेभार थानाक्षेत्र के परवर गांव का। जहाँ कुड़वार थानाक्षेत्र का रहने वाला निर्माल सिंह यही परवर गांव के मोड़ पर रेलवे में गेटमैन है। आज उसने शराब पी रखी थी। इसी दौरान पानी पीने को लेकर विकास शर्मा नाम के युवक से विवाद हो गया। जिसके बाद शराब के नशे में धुत्त निर्माल ने विकास पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंक दिया।

इस फायर में विकास तो बच गया लेकिन वहीँ से गुजर रहा अयोध्या निवासी संजय इसकी चपेट में आ गया आउट गोली उसकी कमर में लगी। गोली लगने की सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया। आनन फानन सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। वही गोली मारने वाला निर्माल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस की माने तो घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है।

Next Story