सुल्तानपुर

सपा ने की लोकसभा चुनाव की तैयारी की शुरुआत, सुल्तानपुर में सपा बीजेपी को पटकनी देने के मुड में!

Special Coverage News
9 Jan 2019 11:17 AM GMT
सपा ने की लोकसभा चुनाव की तैयारी की शुरुआत, सुल्तानपुर में सपा बीजेपी को पटकनी देने के मुड में!
x

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के विधान सभा के चुनाव में शिकस्त खाई समाज वादी पार्टी ने होने वाले लोक सभा के चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देने के मूड में दिखाई दे रहा है सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं व् पदाधिकारियो द्वारा पद यात्रा की शुरुआत कर जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है इस जनसम्पर्क अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं व् पदाधिकारियो द्वारा पूर्व में रही सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए वर्तमान प्रदेश व् केंद्र की सरकार की कारगुजारियों से आम जनमानस को बताया जा रहा है इसी सापेक्ष में लम्भुआ विधान सभा सपा के कद्दावर नेता पूर्व कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ बबलू भपट्टा द्वारा रुदौली व् पतिपुर ग्राम सभा में सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ पैदल यात्रा के दौरान जनसम्पर्क किया गया।

जन सम्पर्क के दौरान बबलू भपट्टा ने कहा कि होने वाले लोक सभा के चुनाव में सपा का जनाधार देखते हुए वर्तमान सरकार सपा के राष्ट्रीय अध्यछ अखिलेश यादव को फर्जी तरीके से खनन मामले में फंसाने के मूड में दिखाई दे रही उन्होंने आगे यह भी कहा कि लेकिन वर्तमान केंद्र व् प्रदेश में बनी सरकार के जुमले बाजी से देश व् प्रदेश की जनता जान चुकी है उन्होंने आगे यह भी कहा कि जिस प्रदेश के मुखिया भगवान को भी जाति पाती में बाटने का काम कर रहे है उनसे प्रदेश की जनता क्या आसरा लगा सकती है यह जनता जान रही है उन्होने आगे यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है उन सारी योजनाओ का क्रियांवयन पहले ही सपा मुखिया अखिलेश यादव कर चुके है

उन्होंने आगे यह भी कहा कि जब प्रदेश में सपा सरकार थी तो यही भाजपा के लोग कानून व्यवस्था को लेकर आये दिन प्रहार करते रहते थे आज वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था का क्या हाल है जिसको प्रदेश की जनता देख रही है वही किसानों की समस्या पर बोलते हुए बबलू भपट्टा ने कहा कि कर्ज माफी को लेकर किसानों के साथ मजाक किया गया है इसी के साथ सपा नेता बबलू ने कहा कि लोक सभा चुनाव के पहले देश के प्रधान मंत्री ने कहा था कि विदेशों में जमा काला धन वापस लाएंगे और देश के हर नागरिक के खाते में 15 लाख रूपये होंगे खाते रूपये की बात तो दूर की है।

विदेश में जमा धन भी नही ला पाये वही बेरोजगारी के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जुमलेबाजी की यह सरकार हर वर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को नोकरी देंने की बात कही थी आज देश का नोजवान पढ़ाई पूरी कर रोजगार के लिये तरस रहा है इसअवसर पर ट राज नारायण यादव विधानसभा सचिव समाजवादी पार्टी राम प्रकाश मोरया उपाध्यक्ष यू जनसभा मनीष यादव ब्लॉक प्रभारी बधाइयां रामकेवल सरोज प्रधान रुदौली कृष्ण कुमार यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य पिंटू यादव सेक्टर प्रभारी रामजस यादव जितेन सिंह प्रधान पति पुर घनश्याम चौरसिया सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story