सुल्तानपुर

सुल्तानपुर की पूर्व जिलाधिकारी सी इंदुमती की मुश्किलें कम नहीं हो रही, अब विधायक ने मांगी ये जानकारी

Shiv Kumar Mishra
6 Nov 2020 7:20 AM GMT
सुल्तानपुर की पूर्व जिलाधिकारी सी इंदुमती की मुश्किलें कम नहीं हो रही, अब विधायक ने मांगी ये जानकारी
x
अब उनके कार्यकाल में जारी किये गए शस्त्र लाइसेंस की सूची मांगी गई है। मांगने वाले भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी हैं।

सुल्तानपुर की पूर्व जिलाधिकारी सी इंदुमती की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। अब उनके कार्यकाल में जारी किये गए शस्त्र लाइसेंस की सूची मांगी गई है। मांगने वाले भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी हैं।

बताते चलें कि देवमणि द्विवेदी ने ही कुछ महीनों पहले तत्काल जिलाधिकारी सी इंदुमती पर कोरोना किट में घोटाले का आरोप लगाया था, जिसके बाद शासन से उनका तबादला कर दिया गया था। फ़िलहाल 20 दिन से ज्यादा का समय बीत गया है और अभी तक लंभुआ विधायक को जानकारी नहीं उपलब्ध कराई गई है।

बताते चलें कि बीते 14 अक्टूबर को लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी सुल्तानपुर के जिलाधिकारी को पूर्व डीएम सी इंदुमती के कार्यकाल में जारी शस्त्र लाइसेंसों की जानकारी मांगी है। इस पत्र में कितने शस्त्र लाइसेंस जारी किये गए हैं। उनका नाम, पते के साथ साथ शस्त्र लाइसेंस जारी होने की तिथि का विवरण मांगा गया है।

वहीं विधायक द्वारा इस लाइसेंस संबंधी जानकारी मांगने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है। फ़िलहाल नवनियुक्त जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि संबधित पटल पर फाइल भेज दी गई है और सर्च कराया जा रहा है ताकि जल्द ही विधायक को जानकारी उपलब्ध करा दी जाय।

Next Story