सुल्तानपुर

सुल्तानपुर में सड़क हादसे में रेलवे के इंजीनियर समेत दो लोगों की मौत, वहीं घटना में 3 अन्य लोग घायल

Shiv Kumar Mishra
21 May 2021 7:50 AM GMT
सुल्तानपुर में सड़क हादसे में रेलवे के इंजीनियर समेत दो लोगों की मौत, वहीं घटना में 3 अन्य लोग घायल
x
सुल्तानपुर में बीती रात सड़क हादसे में रेलवे के इंजीनियर समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना में 3 अन्य लोग घायल हो गए है.

सुल्तानपुर में बीती रात सड़क हादसे में रेलवे के इंजीनियर समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना में 3 अन्य लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को तत्काल लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सुल्तानपुर भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

दरअसल लखनऊ रेलवे की टीम कार्य के सिलसिले में जौनपुर गई थी। देर रात काम समाप्त कर ये सभी वापस लखनऊ लौट रहे थे। इसी दौरान कुड़वार थानाक्षेत्र के असरोगा टोल प्लाजा के पास अचानक एक ट्रैक्टर इनकी इनोवा गाड़ी में सामने आ गया। जिसके चलते इनोवा और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गई।

इस हादसे में इनोवा सवार चालक सैफ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने रेलवे के इंजीनियर देवेंद्र सिंह तोमर को मृत घोषित कर दिया। जबकि मनोज दूबे नाम के व्यक्ति को हालत गंभीर देखते हुये उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

जबकि दो लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है।। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सुल्तानपुर रवीश गुप्ता भी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Next Story