सुल्तानपुर

सुलतानपुर सहकारी चीनी मिल का पहिया ठप

Special Coverage News
28 Sep 2018 8:19 AM GMT
सुलतानपुर सहकारी चीनी मिल का पहिया ठप
x

खबर सुल्तानपुर से है। सुल्तानपुर किसान सहकारी चीनी मिल में दो दिनों से पसरा सन्नाटा। जहां सहकारी चीनी मिल के कर्मचारियों को मानदेय न मिलने से नाराज सैकड़ों कर्मचारी आज दूसरे दिन भी धरने पर है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले 16 -17 माह से इनका मानदेय नही दिया गया है, जबकि 6 माह पूर्व अधिकारियों ने लिखित रूप में कर्मचारियों का मानदेय दिये जाने की बात कही थी। वही जीएम ने इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए बताया कि सबसे बड़ा इसका मुख्य कारण है कि चीनी मिल की छमता। मामले को लिखते हुए जीएम चीनी मिल ने शासन को पत्र भेजा।


बताते चले कि गोसाईंगंज थानाक्षेत्र में जिले की सहकारी चीनी मिल है जिसमे सैकड़ों कर्मचारी कार्यरत है। पिछले 17 महीनों से इस चिनी मिल मे कार्यरत दर्जनों कर्मचारियों का मानदेय नही निर्गत किया गया। लिहाज नाराज कर्मचारी कल से धरने पर बैठ गये बल्कि वह चीनी मिल का पूरा काम ठप कर दिया है और मानदेय न दिये जाने तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी है। बताते चलें कि करीब 6 माह पूर्व भी मानदेय न दिये जाने पर कर्मचारी धरने पर बैठे थे।


तब अधिकारियों ने इन्हें समझा बुझा कर शांत कर दिया था और अगले ही माह मानदेय दिए जाने का लिखित आश्वासन दिया था। बावजूद इसके 6 माह बाद भी कर्मचारियों का मानदेय नही दिया गया लिहाज नाराज कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा और वे आज सुबह से फिर धरने पर बैठ गये। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनका मानदेय नही दिया गया तो वे चीनीमिल का चक्का जाम कर देंगे।

Next Story