सुल्तानपुर

सुल्तानपुर के एक गांव से उठी 5 अर्थियां, शवों को देर रात किया गया दफन

Shiv Kumar Mishra
3 July 2022 12:28 PM GMT
सुल्तानपुर के एक गांव से उठी 5 अर्थियां, शवों को देर रात किया गया दफन
x
जब सुल्तानपुर जिले की बस्ती में एक ही परिवार से 5 अर्थियां उठी तो हर किसी की आंखें नम थीं।

सुल्तानपुर शहर से 6 किलोमीटर दूर नकराही गांव है। जहां शुक्रवार रात के सन्नाटे में सिर्फ रोने की चीख सुनाई दे रही थी। जब बस्ती में एक ही परिवार से 5 अर्थियां उठी तो हर किसी की आंखें नम थीं। रात करीब 11 बजे गांव में ही गोमती किनारे कब्रिस्तान में सभी शव दफन किए गए।

कोतवाली देहात के नकराही निवासी राजेंद्र की बुआ जानकी देवी की मौत हो गई थी। सूचना पर एक ई-रिक्शा से राजेंद्र के परिवार के 6 लोग गोसाईंगंज के हयातनगर जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा ओदरा गांव में सन इंटर नेशनल स्कूल के पास पहुंचा। रॉन्ग साइड से आए एक ट्रक ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दिया।


हादसे में फूलकली (60), राजेंद्र (45), रघुवीर (55) और निर्मला (52) की मौके पर मौत हो गई थे। राम सुरेश ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। राजेंद्र की पत्नी अमरावती व ई-रिक्शा चालक कमनगढ़ निवासी हरीश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। रास्ते में हरीश की भी मौत हो गई। अमरावती का लखनऊ में इलाज जारी है।

5 लोगों की मौत से गांव में मातम छाया था। रात करीब 9 बजे के आसपास शव पोस्टमार्टम हाउस से गांव पहुंचा, तो चीख पुकार मच गई। सभी शवों के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई। रात करीब 11 बजे शव को दफनाने की प्रक्रिया शुरू हुई और रात 12 बजे के आसपास सभी शव दफनाए गए।


वही पड़ोस के गांव कमनगढ़ निवासी चालक हरीश के शव को उसी कब्रिस्तान के पास मुखाग्नि दी गई। एक साथ 5 लोगों की मौत से गांव में सभी के आंखें नम थी। सभी परिवार के लोगों को ढांढस बंधा रहे थे।

रघुवीर और पत्नी निर्मला देवी की एक साथ मौत से उनके तीन बच्चे अनाथ हो गये हैं। "हादसे पर यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दुर्घटना में मौत पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा "दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।" साथ ही उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का ठीक से उपचार कराने के निर्देश दिए। DM रवीश कुमार व SP सोमेन वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना।

Next Story