उत्तर प्रदेश

शादी से पहले दूल्हे ने किया कुछ ऐसा, थाने में रोने लगी दुल्हन

Sakshi
9 May 2022 12:12 PM GMT
शादी से पहले दूल्हे ने किया कुछ ऐसा, थाने में रोने लगी दुल्हन
x
हरिमपुर में शादी से दो दिन पहले दूल्हा किसी अन्य युवती को भगा ले गया

उत्तर प्रदेश के हरिमपुर में शादी से दो दिन पहले दूल्हा किसी अन्य युवती को भगा ले गया , जिसके बाद वर पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया| लड़की वालों ने इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है| वहीं, शादी कैंसिल होने से दुल्हन का रो-रो कर बुरा हाल है। दुल्हन और उसकी मां राठ थाना कोतवाली पहुंचकर दहाड़े मारकर रोने लगी।

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के पठानपुरा मोहल्ला निवासी विद्या देवी ने बताया पति की मौत के बाद मेहनत मजदूरी कर अपनी दो पुत्रियों ऊषा व अनीता का पालन पोषण किया। चार साल पहले बड़ी पुत्री ऊषा का विवाह किया था। कानुपर के दर्शन पुरवा निवासी राहुल वर्मा के साथ छोटी बेटी अनीता (21) का विवाह तय किया। 10 मई को कानपुर से बेटी की बारात आनी थी।

रविवार को घर में मंडप की तैयारियां चल रहीं थीं। इसी बीच कानपुर से दूल्हे के भाई अनिल ने फोन कर बताया कि राहुल कानपुर की ही किसी युवती को लेकर भाग गया है। ससुरालियों ने कहा कि अब यह शादी नहीं हो सकती। विरोध जताने पर गाली-गलौज भी की। पीड़िता ने कोतवाली पहुंच तहरीर दी है। कोतवाल दिनेश सिंह ने कहा मामले की जांच की जा रही है।

Next Story