
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शादी की रस्म मटकोड़ के...
शादी की रस्म मटकोड़ के दिन लड़की के घर पहुंच गया प्रेमी, बोला शादी करूंगा तो सिर्फ मैं

देवरिया जनपद के लार कस्बा के एक मुहल्ला निवासी एक युवती की शादी तय है। रविवार को मटकोड़ावा का कार्य्रकम चल रहा था। इसी दौरान एक युवक पहुंच गया। युवती को अपनी प्रेमिका बताते हुए शादी करने की बात कहने लगा। इस पर महिलाओं ने युवक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।
जानिए क्या है मामला
कस्बा निवासी लड़की की शादी तय थी। जिसकी बरात रविवार को आनी है। शनिवार की देर शाम लड़की मटकोड़वा का कार्यक्रम हो रहा था। उसी समय थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी एक युवक मटकोड़वा कार्यक्रम में पहुंच कर लड़की से शादी करने व पहले से प्रेम संबंध होने की बात करने लगा। यह देख मटकोड़वा कार्यक्रम में हंगामा मच गया और महिलाओं ने युवक को घेर लिया।
लड़की की मां ने पुलिस को दी तहरीर
मौके पर लड़की के परिजन पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक हिरासत में ले लिया। इस मामले में लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर दिया है।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।