उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में आज से खुल गए टाइगर रिजर्व, पर्यावरण मंत्री ने पूजा पाठ के साथ किया शुभारंभ

Tiger reserve opened in UP, Environment Minister Arun Kumar inaugurated it
x

उत्तर प्रदेश में आज से खुल गए टाइगर रिजर्व

यूपी में आज से दुधवा टाइगर रिजर्व, पीलीभीत टाइगर रिजर्व, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व, किशनपुर वन्यजीव विहार और कतरनियाघाट वन्यजीव विहार पर्यटकों के लिए खुल गए हैं।

UP Tiger Reserve National Park News: उत्तर प्रदेश में आज से दुधवा टाइगर रिजर्व, पीलीभीत टाइगर रिजर्व, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व, किशनपुर वन्यजीव विहार और कतरनियाघाट वन्यजीव विहार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने लखीमपुर में दुधवा नेशनल पार्क में पूजन अर्चना के साथ पयर्टन सत्र का शुभारंभ किया। जिसके बाद सैलानियों से भरे वाहनों को पार्क में इंट्री दी गई। आज के दिन सफारी निशुल्क रहेगी। यह सभी अगले साल 15 जून तक खुले रहेंगे।

पास से देख सकेंगे विदेशी प्रजाति के पक्षी

दुधवा टाइगर रिजर्व में एक सींग वाला गैंडा, पांच तरह के हिरण, बंगाल टाइगर, पांच तरह के हिरण व देसी विदेशी प्रजाति के पक्षियों को देखा जा सकेगा। लोगों को रिजर्व में रुकने के लिए थारू हट की व्यवस्था की गई है। 15 नवंबर से 22 नवंबर तक 50 से अधिक हट की एडवांस बुकिंग भी हो चुकी है। वहीं जो लोग यहां आकर जंगल घूमना चाहते हैं उनके लिए यूपी टूरिज्म की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग करने की भी व्यवस्था की गई है।

जंगल में घूमने का यह है टाइम

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में ठंड में घूमने का समय सुबह 6:30 से 10:30 तक रहेगा, वहीं दोपहर में 2.30 बजे से सूर्यास्त होने तक लोग यहां घूम सकते हैं। गर्मियों में सुबह में 6 से 10 बजे तक लोग घूम सकते हैं तो वहीं दोपहर में दोपहर 3:00 बजे से सूर्यास्त होने तक लोग घूम सकते हैं। आज पहले दिन यहां पर स्कूली बच्चों को सैर कराई जाएगी।

इन सामानों के साथ नहीं मिलेगी एंट्री

टाइगर रिजर्व में घूमने वाले लोगों के लिए प्लास्टिक की बोतलों में पानी ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। जो भी पर्यटक पानी की बोतल या प्लास्टिक में बंद खाने पीने का सामान जंगल ले जाना चाहते हैं उनको इसकी जानकारी पहले से प्रबंधन को देनी होगी।

इसके लिए प्रबंधन उनसे 50 रुपये की जमानत राशि जमा कराएगा। अगर पर्यटक अपना कूड़ा कचरा प्लास्टिक वापस लेकर आते हैं तो जमानत राशि उन्हें वापस कर दी जाएगी। अगर वह अपना कूड़ा कचरा अंदर फेंकते हैं तो जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी और उन्हें अलग से जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

Also Read: काशी में भारतीय टीम के जीत के लिए पूजा अर्चना और गंगा आरती, विश्व कप जीतने से सिर्फ दो कदम दूर है टीम इंडिया

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story