उत्तर प्रदेश

मझना पुल पर अनियंत्रित हुआ ट्रक, रेलिंग तोड़ नाले में जा गिरा, बड़ा हादसा होने से टला

Sakshi
5 Feb 2022 7:22 PM IST
मझना पुल पर अनियंत्रित हुआ ट्रक, रेलिंग तोड़ नाले में जा गिरा, बड़ा हादसा होने से टला
x
गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर खरोह के समीप अनियंत्रित ट्रक पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए मझना नाले में जा गिरा। जिसके बाद दौड़ कर पहुंचे आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी...

उत्तर प्रदेश में आज एक बड़ा हदसा होने से टल गया| बता दें कि गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर खरोह के समीप अनियंत्रित ट्रक पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए मझना नाले में जा गिरा। जिसके बाद दौड़ कर पहुंचे आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। चालक व खलासी को मामूली चोटें आई है। गनीमत रहा कोई बड़ा हादसा नही हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक खाली ट्रक शनिवार सुबह देवरिया से गोरखपुर जाने के लिए निकला था। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर खरोह चौराहे से आगे बढ़ा था। मझना पुल पर चढ़ने के दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और रेलिंग को तोड़ते हुए मझना नाले में गिर गया। ग्रामीणों के अनुसार चालक अंगद गिरी(37) निवासी पथरदेवा, अज्ञात खलासी को मामूली चोटें आई है। गनीमत रहा बड़ा हादसा टल गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

Next Story