उत्तर प्रदेश

UP : दो जिलों में अस्थायी कप्तान की नियुक्ति, प्रभाकर चौधरी को बिजनौर अपर्णा गुप्ता को मिला महोबा!

Arun Mishra
16 Feb 2023 9:36 AM GMT
UP : दो जिलों में अस्थायी कप्तान की नियुक्ति, प्रभाकर चौधरी को बिजनौर अपर्णा गुप्ता को मिला महोबा!
x
उत्तर प्रदेश में दो जिलों के कप्तान की अस्थायी नियुक्ति की गयी है।

उत्तर प्रदेश में दो जिलों के कप्तान की अस्थायी नियुक्ति की गयी है। दरअसल, जनपद बिजनौर के एसपी दिनेश कुमार सिंह की बीती देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद मेरठ के मिमहेंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेरठ में भी स्थिति ठीक न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें फोर्टिस रेफर कर दिया। अब एसपी दिनेश सिंह को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दिनेश कुमार सिंह की जगह 2010 बैच के प्रभाकर चौधरी को उनके स्थान पर कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है।

IPS अपर्णा गुप्ता महोबा की अस्थायी SP बनीं

वहीं, दिनेश कुमार सिंह की पत्नी सुधा सिंह महोबा एसपी के पद पर तैनात हैं। दिनेश सिंह की तबियत ख़राब होने के बाद वो नोएडा में उनके साथ हैं। पति के अचानक बीमार होने की ख़बर सुनते ही उनके पास मदद के लिए पहुँची है। वहीं सुधा सिंह की जगह 2015 बैच की आईपीएस अपर्णा गुप्ता को उनके स्थान पर कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है।

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story