उत्तर प्रदेश

उन्नाव पीड़िता के परिजनों से मिलने निकली प्रियंका गांधी वाड्रा,

Sujeet Kumar Gupta
7 Dec 2019 11:10 AM IST
उन्नाव पीड़िता के परिजनों से मिलने निकली प्रियंका गांधी वाड्रा,
x

उन्नाव रेप पीडिता की देर रात इलाज के दौरान सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई. जहाँ पूरा देश दिशा को न्याय मिलने से खुश नजर आ रहा था रात होते होते एक बार फिर से मायूस हो गया और उसके आंसू अब रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. क्योंकि उत्तर प्रदेश में ये एक सप्ताह के भीतर दूसरी मौत थी. इसी सप्ताह में यूपी के संभल जिले में भी रेप पीडिता की इलाज के दौरान दिल्ली में ही मौत हो गई।

वही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ से उन्नाव के लिए रवाना हो गई हैं। वहां वह पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला भी बोला। उन्होंने कई तीखे सवाल किए हैं।

Next Story