उन्नाव

प्रियंका गांधी ने उन्नाव पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, योगी सरकार पर साधा निशाना

Special Coverage News
7 Dec 2019 8:25 AM GMT
प्रियंका गांधी ने उन्नाव पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, योगी सरकार पर साधा निशाना
x
प्रियंका ने कहा कि यूपी में अराजकता फैली हुई है।ऐसी घटनाएं रोजाना क्यों हो रही हैं। यूपी में अपराधियों में डर नहीं है।

उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में देर रात निधन हो गया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्नाव पहुंचकर पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की। उन्नाव रेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने के बाद प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर एक के बाद एक निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में अराजकता फैली हुई है।ऐसी घटनाएं रोजाना क्यों हो रही हैं। यूपी में अपराधियों में डर नहीं है।

प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका गांधी परिवार से मिलने उनके घर के अंदर गई हैं। वे परिजनों से अकेले में मुलाकात कर यह जानना चाहती हैं कि परिवार अब क्या चाहता है।



बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में खास कर बीजेपी सरकार के दौरान महिलाएं सुरक्षित नहीं महसूस कर रहीं। यूपी में ऐसा कोई भी दिन नहीं जाता जब महिलाओं के खिलाफ अपराध का कोई केस न हो। जब तक राज्य सरकार समय तय कर एक्शन लेना नहीं शुरू करेगी, ऐसी घटनाएं थमने वाली नहीं हैं।

पीड़िता को गुरुवार को एयरलिफ्ट करके लखनऊ से दिल्ली लाया गया था। पीड़िता का शरीर 95 फीसदी जल चुका था। सफदरजंग अस्पताल के प्रवक्ता ने उन्नाव रेप पीड़िता के निधन की पुष्टि की है। सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड डॉ। शलभ कुमार ने बताया, 'हमारे बड़े प्रयासों के बावजूद पीड़िता को बचाया नहीं जा सका। शाम में ही उसकी हालत खराब होनी शुरू हो गई थी। रात 11:10 बजे उसे कार्डियक अरेस्‍ट आया। हमने इलाज शुरू किया और उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन रात में 11:40 बजे उसकी मौत हो गई।'



Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story