उन्नाव

राम मंदिर निर्माण में घोटाला बताने वाले को साक्षी महाराज ने दी नसीहत बोले- पर्ची दिखाएं....!

सुजीत गुप्ता
17 July 2021 6:27 AM GMT
राम मंदिर निर्माण में घोटाला बताने वाले को साक्षी महाराज ने दी नसीहत बोले- पर्ची दिखाएं....!
x

राम मंदिर निर्माण के लिए लोग चंदा देने का सिलसिला जब से शुरु हुआ अभी तक रुका नही है लेकिन कुछ राजनीतिक नेताओं ने राम मंदिर निर्माण में चंदा (दान) पर सवाल उठाना शुरु कर दिये। इसी को लेकर भाजपा के फायरब्रांड नेता उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है। और कहा है कि जो लोग राममंदिर निर्माण में चंदा घोटाले की बात कर रहे हैं। वह चंदे की रसीद लाकर उन्हें दे और अपना पैसा वापस ले जाएं।

साक्षी महाराज हाथरस शहर एक गेस्ट हाउस में व्यापारी उमेश शर्मा के यहां निजी समारोह में शिरकत होने के लिए आए। यहां साक्षी महाराज ने मीडिया से बातचीत करते हुये कहा कि कुछ राजनीतिक दल भारत के विभाजन के बाद से तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे है। उनकी आधार शिला ही केवल तुष्टीकरण है। इससे भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम कर रही है। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। बड़े बड़े दल मिलकर भाजपा का सामना नहीं कर पा रहे है। कुछ राजनीतिक दल कैसे भी नारे लगाये। उससे प्रदेश की जनता बहकावे में आने वाली नहीं है।

अयोध्या मंदिर घोटाले को लेकर सवाल पूछा तो साक्षी महाराज ने साफ कहा कि जिन लोगों ने चंदा दिया है और उन्हें घोटाला प्रतीत हो रहा है तो वह रसीद दिखाकर उनसे पैसा वापस ले सकते हैं। इस मौके पर साक्षी महाराज का भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया।

साक्षी महाराज ने कहा कि यह वह लोग हैं, जो राम मंदिर का पुरजोर विरोध करते रहे हैं। वह कहते थे कि राम मंदिर के नाम पर अयोध्या में एक ईंट नहीं रखी जा सकती है। आज उसी अयोध्या में भगवान राम का भव्य व विश्व का सबसे अच्छा मंदिर बनने जा रहा है। इन लोगों की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचने जैसी हो गई है।



Next Story