उन्नाव

रेप के आरोपी कुलदीप सेंगर के पत्नी को क्यों दिया बीजेपी ने टिकट?

Shiv Kumar Mishra
9 April 2021 10:03 AM GMT
रेप के आरोपी कुलदीप सेंगर के पत्नी को क्यों दिया बीजेपी ने टिकट?
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में उन्नाव के बहुचर्चित माखी कांड में दुष्कर्म तथा पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा झेल रहे कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को भारतीय जनता पार्टी ने फतेहपुर चौरासी से जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनाया है।

दुष्कर्म में दोषी पाए जाने के बाद से भाजपा से निष्काषित कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर एक बार फिर मैदान में हैं। बांगरमऊ से विभिन्न पार्टी से चार बार विधायक रहे सेंगर की पत्नी उन्नाव के फतेहपुर चौरासी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगी। उनको टिकट देने के फैसले का उन्नाव में भाजपा के नेता दबे स्वर में विरोध भी कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने गुरुवार को तीसरे चरण के जिला पंचायत के चुनाव के लिए प्रत्याशी का नाम घोषित किया। इस सूची में संगीता सेंगर का नाम देखने के बाद सभी हैरत में हैं। भाजपा परिवारवाद के खिलाफ काम करने वाली पार्टी मानी जाती है, ऐसे में विवादित कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को टिकट देकर विपक्ष को मौका दिया है। पार्टी ने संगीता को उन्नाव में जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनाया है। संगीता सेंगर उन्नाव से पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष थीं। भाजपा ने उन्हेंं दोबारा टिकट दिया है। संगीता को उन्नाव के फतेहपुर चौरासी तृतीय से टिकट दिया गया है। उन्नाव में तीसरे चरण यानी 24 अप्रैल को चुनाव होंगे।


भाजपा ने गुरुवार को उन्नाव के जिला पंचायत के 51 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने माखी कांड में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सिंह की पत्नी संगीता सेंगर को भी प्रत्याशी बनाया है। संगीता सेंगर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और फतेहपुर चौरासी तृतीय क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रत्याशी होंगी। इसके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी सरोसी प्रथम व नवाबगंज के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह औरास द्वितीय से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में होंगे।

Next Story