राष्ट्रीय

UP विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की 12 में से 5 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Sujeet Kumar Gupta
14 Sept 2019 12:22 PM IST
UP विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की 12 में से 5 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
x
उत्तर प्रदेश में 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने को हैं।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. उम्मीदवारों का एलान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के मंजूरी के बाद किया गया है। उत्तर प्रदेश में 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. ऐसे में कांग्रेस ने आज (13 सितंबर) 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने इगलास से उमेश कुमार दिवाकर, टूंडला से स्नेह लता. गोविंदनगर से करिश्मा ठाकुर, जलालपुर से सुनील मिश्रा और घोषी से राजमंगल यादव को उम्मीदवार घोषित किया है

बता दें कि रामपुर, सहारनपुर की गंगोह, फिरोजाबाद की टूंडला, अलीगढ़ की इगलास, लखनऊ कैंट, बाराबंकी की जैदपुर, चित्रकूट की मानिकपुर, बहराइच की बलहा, प्रतापगढ़, हमीरपुर और अंबेडकरनगर की जलालपुर सीटों पर उपचुनाव होने हैं.

इन 12 विधानसभा सीटों में से रामपुर की सीट सपा और जलालपुर की सीट बसपा के पास थी और बाकी की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कब्जा था।

वहीं, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ उपचुनाव वाली विधानसभा सीटों पर खुद जाकर सियासी नब्ज पकड़ रहे हैं, साथ ही इन इलाकों में सभी योजनाओं का शिलान्यास भी कर रहे हैं. वहीं बीजेपी भी जीत के सिलसिले को उपचुनाव में भी बरकरार रखने के लिए सियासी माहौल बनाना शुरू कर चुकी है।





Next Story