राष्ट्रीय

UP Election 2022 Result : लोकतंत्र की होगी जीत, सपा के पक्ष में आएंगे परिणाम- सपा 

Sakshi
10 March 2022 11:57 AM IST
UP Election 2022 Result : लोकतंत्र की होगी जीत, सपा के पक्ष में आएंगे परिणाम- सपा 
x
समाजवादी पार्टी ने भी ट्वीट करते हुए रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है| साथ ही अपने कार्यकर्ताओं पर समर्थकों से मतगणना केंद्र पर डटे रहने की अपील की है|

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है| इस बीच राजनीतिक पार्टियों और राज नेताओं की रुझानों को लेकर अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है| इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने भी ट्वीट करते हुए रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है| साथ ही अपने कार्यकर्ताओं पर समर्थकों से मतगणना केंद्र पर डटे रहने की अपील की है|

समाजवादियों का बढ़ाया हौसला

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा है कि 'सभी समाजवादियों और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि टीवी पर दिखाए जा रहे रुझानों पर ध्यान न देते हुए अपने अपने बूथों पर डंटे रहे अंत में लोकतंत्र जीतेगा और परिणाम सपा गठबंधन के पक्ष में होंगे|

Next Story