उत्तर प्रदेश

UP Election : सपा के साथ गठबंधन में सुभासपा को मिली 18 सीटें, ओपी राजभर की पार्टी ने जारी की पूरी लिस्ट, देखिए

Arun Mishra
17 Feb 2022 10:10 AM GMT
UP Election : सपा के साथ गठबंधन में सुभासपा को मिली 18 सीटें, ओपी राजभर की पार्टी ने जारी की पूरी लिस्ट, देखिए
x
इस बार सुभासपा समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल है। उसे गठबंधन के तहत 18 सीटें मिली हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ गठबंधन में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को 18 सीटें मिली हैं। सुभासपा पार्टी इससे पहले 16 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। पार्टी ने अब गुरुवार को अपने सातवें चरण के दो अन्य प्रत्याशियों के नाम का खुलासा कर दिया है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ मिलकर लड़ा था। उस समय उसके खाते में चार सीटें आईं थीं। इस बार सुभासपा समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल है। उसे गठबंधन के तहत 18 सीटें मिली हैं।

1- जहूराबाद- ओमप्रकाश राजभर

2- शिवपुर-अरविन्द राजभर

3- जखनियां-बेदी राम

4- रसड़ा-महेंद्र चौहान

5- बेल्थरारोड- हंशु राम

6- सलेमपुर- मनबोध प्रसाद

7- रामकोला- पुर्नवासी देहाती

8- खड्डा-अशोक चौहान

9- महाराजगंज सदर-गीता रत्ना पासवान

10- घनघटा-अलगू चौहान

11- शोहरतगढ़-प्रेमचंद निषाद

12- महादेवा-दूध राम

13- सण्डीला-सुनील अर्कवंशी

14- मिश्रिख-मनोज कुमार राजवंशी

15- मेहनगर- पूजा सरोज

16- जफराबाद- जगदीश राय

17- अजगरा- सुनील सोनकर

18- मऊ सदर- अब्बास अंसारी

Next Story