उत्तर प्रदेश

बारिश में जिनके घर गिरे हैं उन्हें आवास दिलवाएगी यूपी सरकार

सुजीत गुप्ता
4 Sep 2021 10:13 AM GMT
बारिश में जिनके घर गिरे हैं उन्हें आवास दिलवाएगी यूपी सरकार
x

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सिद्धार्थनगर में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डुमरियागंज इटवा बांसी शोहरतगढ़ में हेलीकॉप्टर से बाढ़ की समस्याएं देखी। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री दी और उनसे समस्याओं की जानकारी ली। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर मण्डी परिषद के परिसर में बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान करने के बाद उन्हें संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दो हफ्ते से हो रही भारी बारिश के कारण राप्त, बूढ़ी राप्ती, घोंघी तथा कूड़ी नदी का जलस्तर बढ़ जाने से बाढ़ का पानी आस-पास के इलाकों तक चला गया है।

उन्होंने कहा कि डुमरियागंज तथा नौगढ़ तहसील के लोगों की सहायता के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को 10 किलो चावल, दो किलो दाल, नमक, आटा, मसाला, तेल सहित अन्य वस्तुएं दी जा रही हैं और जानवरों के लिए चारे की पूरी व्यवस्था कराई गई है।

योगी ने कहा कि बाढ़ से जिन किसानों की फसल नष्ट हो गई है, उन किसानों की सूची बनाकर उपलब्ध कराने का प्रशासन को निर्देश दिया गया है। उन्हें फसल क्षति की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश में जिन लोगों के घर गिर गए हैं, बाढ़ या बारिश से किसी का मकान ध्वस्त हुआ हो तो 95 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने के निर्देश गए हैं। नदी में विलीन घर के मकान मालिक को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभ मिलेगा।

सीएम ने कहा कि 400 ग्राम पंचायतों में फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ राहत व बचाव कार्य की समीक्षा करने व संवेदना व्यक्त करने यहां आया हूं। प्रशासन को सर्वे कर मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

बताया कि बाढ़ के बाद बीमारी फैलती है, इसके लिए पांच से 12 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकास, महिला विकास व ग्राम्य विकास विभाग मिलकर सभी बाढ़ पीड़ित परिवार की स्क्रीनिंग करेगा और स्वच्छता, शुद्ध पेयजल व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।


Next Story