
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: उत्तर प्रदेश...
UP News: उत्तर प्रदेश में 5 अपर पुलिस अधीक्षकों के हुए तबादले, जानिए कहां मिली नई तैनाती

उत्तर प्रदेश शासन ने आज गुरुवार को 5 अपर पुलिस अधीक्षक अधिकारियों के तबादले किए हैं। DGP मुख्यालय ने पुलिस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की है।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
42वीं वाहिनी PSC प्रयागराज में तैनात प्रीतिबाला गुप्ता को अपर पुलिस अधीक्षक ATS लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहारनपुर में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना विभा सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक पीटीएस मेरठ में ट्रांसफर किया गया है। मनोज कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी को उपसेनानायक 42वीं वाहिनी PSC प्रयागराज भेजा गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ATS, लखनऊ का प्रभार संभाल रहे शैलेन्द्र सिंह राठौर को अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, सहारनपुर में तैनात किया है। जबकि अपर पुसिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय में तैनात अयोध्या प्रसाद सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना वाराणसी ट्रांसफर किया गया है।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।