
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बूचड़खाने के...
UP News: बूचड़खाने के अंदर खींचकर युवक पर चाकू से वार, युवक हुआ लहूलुहान

महराजगंज जिले के निचलौल शहर के लोहिया नगर वार्ड में बीती रात कुछ मनबढ़ों ने एक व्यक्ति को बूचड़खाने के अंदर ले जाकर चाकू से हमला बोल लहूलुहान कर दिया, इसके बाद सभी आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने घायल व्यक्ति के बेटे की तहरीर के आधार पर सात नामजद सहित कुल 17 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
सड़क को जाम किए थे मनबढ़
शहर के लोहिया नगर वार्ड निवासी राहुल कान्दू ने बताया कि घर पर शादी की तैयारी को लेकर मेहमानों का आना जाना लगा था। कुछ मनबढ़ लोगों द्वारा रास्ते के बूचड़खाने के सामने वाहनों को खड़ा कर रास्ते को बाधित कर दिया गया था, जिसे हटाने के लिए पिता अजय कान्दू उन लोगों से गुजारिश करने लगे।
इस बात से मनबढ़ आक्रोशित हो उठे। उसके बाद मनबढ़ों ने पिता अजय को बूचड़खाने के अंदर खिंच ले गए, जहां पर चाकू से सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोग जब तक मौके पर पहुंचते। तब तक वह लोग मौके से फरार हो गए।
गंभीर धाराओं में मुकदमा हुआ दर्ज
इंस्पेक्टर आंनद कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले में घायल अजय के बेटे राहुल कान्दू की तहरीर के आधार पर आरोपी इमरान, मनौवर, फिरोज, परवेज, मुन्ना, मोनू, सोनू के अलावा 10 अज्ञात के खिलाफ बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार के लिए पुलिस टीम छापा डाल रही है।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।