
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: यूपी के इस...
UP News: यूपी के इस मंत्री को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, जानिए कौन सी है वो नई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री और योगी के सबसे भरोसेमंद मंत्री सुरेश खन्ना को एक अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। सुरेश खन्ना माल एवं सेवा कर (GST) की दर को युक्तिसंगत बनाने के लिए गठित सात सदस्यीय समिति के संयोजक बनाये जा सकते हैं।
कार्यालय ज्ञापन जल्द ही जारी हो सकता है।
एक अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में एक कार्यालय ज्ञापन जल्द ही जारी किया जा सकता है।अधिकारी के अनुसार , ”उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के संयोजक बनने की संभावना है और समिति में दो सदस्यों के नामों में बदलाव होंगे।”
बिहार के ये नेता भी बनेंगे सदस्य
इसके अलावा बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी मंत्री समूह (GOM) में सदस्य के रूप में तारकिशोर प्रसाद की जगह लेंगे। कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा को भी समिति में सदस्य बनाया जाएगा। GOM के अन्य सदस्यों में पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, गोवा के विधायी मामलों के मंत्री मॉविन गोडिन्हो, केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल और राजस्थान के शहरी विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल शामिल हैं। एक परंपरा के मुताबिक GOM में सबसे वरिष्ठ सदस्य को समिति का संयोजक बनाया जाता है।
GST दर को तर्कसंगत बनाने वाले इस मंत्रीसमूह के संयोजक का पद पहले कर्नाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के पास था। लेकिन अब GST के सदस्यों में अब बदलाव होगा।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।