उत्तर प्रदेश

UPPSC PCS Result 2021 : यूपी पीसीएस 2021 का रिजल्ट घोषित, 627 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए, प्रतापगढ़ के अतुल ने किया टॉप

Arun Mishra
19 Oct 2022 2:05 PM GMT
UPPSC PCS Result 2021 : यूपी पीसीएस 2021 का रिजल्ट घोषित, 627 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए, प्रतापगढ़ के अतुल ने किया टॉप
x
उन्नाव की सौम्या मिश्रा दूसरे जबकि अमनदीप तीसरे स्थान पर रहे।

UPPSC PCS Result 2021 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। 678 पदों के लिए 627 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) के परिणाम जारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर चेक किए जा सकते हैं। प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रतापगढ़ में मान्धाता के राजगढ़ निवासी अतुल कुमार सिंह ने टॉप किया है। उन्नाव की सौम्या मिश्रा दूसरे जबकि अमनदीप तीसरे स्थान पर रहे।

आयोग ने 12 जुलाई को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। इसमें विभिन्न प्रकार के 623 पदों के सापेक्ष 1285 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफलता मिली थी। इंटरव्यू में 1285 अभ्यर्थियों में से 1260 उपस्थित हुए थे। लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 के इंटरव्यू 5 अगस्त को ही संपन्न करा लिए थे।

टॉप 20 अभ्यर्थी

रोल नंबर अभ्यर्थी

539757 अतुल कुमार सिंह

362989 सौम्या मिश्रा

278015 अमनदीप

289464 निशांत उपाध्याय

395058 चंद्रकांत बगोरिया

553205 प्रवीण कुमार द्विवेदी

092050 शशि शेखर

511593 विवेक कुमार सिंह

505595 अमित सिंह

365822 मल्लिका नैन

185432 सैयद सानिया सोनम अजाज

613888 संध्या सिंह

561204 परितोष मिश्रा

364646 राहुल द्विवेदी

115576 अंजलि सिंह

037377 अर्णव मिश्रा

585218 दीपक माथुर

667562 मसीहा नजम

547836 अनुराधा रानी

142785 पूर्वा

यूं चेक करें रिजल्ट

- आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

- UPPSC Combined State Upper Subordinate Services (PCS) Exam Result 2021 के लिंक पर क्लिक करें।

- पीडीएफ फाइल खुलने पर अपना रोल नंबर खोजें।

Next Story