उत्तर प्रदेश

UPPSC Result 2022: पिता की हुई हत्या तो बेटी ने ठाना बनूंगी अफसर, अब DSP बन पूरा की पिता का सपना

Satyapal Singh Kaushik
8 April 2023 11:15 AM GMT
UPPSC Result 2022: पिता की हुई हत्या तो बेटी ने ठाना बनूंगी अफसर, अब DSP बन पूरा की पिता का सपना
x
मुरादाबाद की आयुषी सिंह ने यूपीपीसीएस 2022 की परीक्षा में 62वीं रैंक पाकर डिप्टी एसपी बनी हैं।

यूपीपीसीएस 2022 का परिणाम जारी हो चुका है और इस बार बड़ी संख्या में लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप 10 में से 8 तो महिलाएं ही उत्तीर्ण हुई हैं। इन्हीं लड़कियों में से एक लड़की है आयुषी सिंह, जिसके पिता की आज से 8 वर्ष पूर्व 2015 में कोर्ट में पेशी के दौरान सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

आइए जानते हैं आयुषी सिंह के बारे में

आयुषी सिंह मुरादाबाद जिले के हिमांयुपुर गांव की रहने वाली है। आयुषी के पिता योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा डिलारी के पूर्व ब्लाक प्रमुख थे, उनकी साल 2015 में हत्या कर दी गई थी। अब आयुषी की मां डिलारी की ब्लॉक प्रमुख हैं। बात 2015 को है, जब हिंदू कॉलेज के छात्र नेता रिंकू चौधरी की सिविल लाइंस क्षेत्र में चार मार्च 2013 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उस वक्त के डिलारी ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा को नामजद किया गया था। भूरा ने 20 जनवरी 2014 में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। एक अन्य मामले में 24 फरवरी 2015 को भूरा की कोर्ट में पेश हुई थी। ACJM 2 कोर्ट के दरवाजे के सामने बेंच पर बैठे भूरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय आयुषी कक्षा 11 की छात्रा थीं और तभी आयुषी ने ठान लिया की बनूंगी तो अफसर ही।

आयुषी सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की है। इसके अलावा यूजीसी नेट उत्तीर्ण हैं। आयुषी सिंह ने दिल्ली में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी की। उन्होंने दूसरे प्रयास में ही यूपी पीसीएस के परिणाम में जगह बना ली। आयुषी का छोटा भाई IIT दिल्ली से एमटेक कर रहा है।

अपराधियों पर कसूंगी नकेल, सपना है IPS बनने का

आयुषी का कहना है कि अभी पहली सफलता हासिल की है। IPS अफसर बनने तक प्रयास और संघर्ष जारी रहेगा। उनका कहना है कि वह ट्रेनिंग करने के बाद जहां भी तैनाती मिलेगी, वहां अपराध और अपराधियों पर नकेल कसेंगीं। महिलाओं के लिए ऐसा माहौल तैयार करेंगी, जिससे महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।


Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story