वाराणसी

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! वाराणसी कैंट से चलने वाली कुछ ट्रेनों के समय और स्थान में हुआ है बदलाव देखे पूरी लिस्ट...

Gaurav Maruti Sharma
20 Oct 2022 3:30 PM GMT
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! वाराणसी कैंट से चलने वाली कुछ ट्रेनों के समय और स्थान में हुआ है बदलाव देखे पूरी लिस्ट...
x

उत्तर रेलवे के वाराणसी जंक्शन पर ट्रेनों का अत्यधिक आवागमन होता है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए शुक्रवार यानी 21 अक्टूबर से 6 ट्रेन वाराणसी जंक्शन की बजाय वाराणसी सिटी स्टेशन से आएंगी और जाएंगी। वहीं, इसके चलते तीन गाड़ियों के वाराणसी जंक्शन से प्रस्थान के समय में परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने दी।

यह ट्रेनें अब वाराणसी सिटी से चलेंगी

जोधपुर से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलने वाली 14854 जोधपुर - वाराणसी जंक्शन त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार वाराणसी जंक्शन से सुबह 09.55 बजे छूटकर वाराणसी सिटी स्टेशन 10.15 बजे पहुंचेगी।

वाराणसी जंक्शन से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलने वाली 14853 वाराणसी जंक्शन - जोधपुर त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार वाराणसी सिटी स्टेशन से शाम 4.50 बजे प्रस्थान कर वाराणसी जंक्शन से 5.15 बजे छूटेगी।

जोधपुर से प्रत्येक सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को चलने वाली 14864 जोधपुर - वाराणसी जंक्शन त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार वाराणसी जंक्शन से सुबह 6.45 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 7.00 बजे पहुंचेगी।

वाराणसी जंक्शन से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को चलने वाली 14863 वाराणसी जंक्शन - जोधपुर त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार वाराणसी सिटी स्टेशन से शाम 5.55 बजे प्रस्थान कर वाराणसी जंक्शन से 6.25 बजे छूटेगी।

जोधपुर से गुरुवार को चलने वाली 14866 जोधपुर - वाराणसी जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार वाराणसी जंक्शन से सुबह 7.20 बजे छूटकर वाराणसी सिटी स्टेशन 7.40 बजे पहुंचेगी।

वाराणसी जंक्शन से वृहस्पतिवार को चलने वाली 14865 वाराणसी जंक्शन - जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार वाराणसी सिटी स्टेशन से शाम 5.55 बजे प्रस्थान कर वाराणसी जंक्शन से 6.15 बजे छूटेगी।

3 गाड़ियों के समय में हुआ परिवर्तन

लखनऊ जंक्शन से प्रतिदिन चलने वाली 15054 लखनऊ जंक्शन - छपरा एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन से सुबह 6.35 बजे के स्थान पर संशोधित समयानुसार 6.25 बजे छूटेगी।

बनारस से प्रतिदिन चलने वाली 01748 बनारस - भटनी विशेष गाड़ी वाराणसी जंक्शन से सुबह 7.00 बजे के स्थान पर संशोधित समयानुसार 7.03 बजे छूटेगी।

नौतनवा से प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलने वाली 18202 नौतनवा - दुर्ग द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन से शाम 6.55 बजे के स्थान पर संशोधित समयानुसार 7.00 बजे छूटेगी।

Next Story