वाराणसी

15 साल का लड़का गिरोह बनाकर करता था बाइक चोरी!सरगना समेत तीन गिरफ्तार....

Gaurav Maruti Sharma
30 Oct 2022 1:43 PM GMT
15 साल का लड़का गिरोह बनाकर करता था बाइक चोरी!सरगना समेत तीन गिरफ्तार....
x
15 साल का लड़का गिरोह बनाकर करता था बाइक चोरी!सरगना समेत तीन गिरफ्तार....

वाराणसी में 15 साल का लड़का अपना गिरोह बना कर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक और स्कूटी चुराता था। फिर एक मैकेनिक के यहां चोरी की बाइक / स्कूटी के पार्ट्स बदलवा देता था। यह खुलासा रविवार को सारनाथ थाने की पुलिस ने आरोपी किशोर और बाइक मैकेनिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर किया। किशोर के अलावा दो अन्य आरोपियों की शिनाख्त रसूलगढ़ के दीपक चौहान और पंचम भारद्वाज के तौर पर हुई है। तीनों के पास से दो बाइक, एक स्कूटी और बाइक के पार्ट्स बरामद किए गए हैं।

तीन महीने पहले छूटा था किशोर

गिरफ्तार किशोर ने बताया कि वह बाइक चोरी के मामले में तीन महीने पहले रामनगर स्थित संप्रेक्षण गृह से जमानत पर छूटा है। वह और उसका साथी दीपक चौहान भीड़भाड़ वाले स्थान बाइक / स्कूटी चुराते थे। इसके बाद चोरी के वाहनों को बाइक मैकेनिक पंचम के पास ले जाते थे। पंचम चोरी के वाहनों के पार्ट्स बदल देता था तो फिर पकड़े जाने का डर नहीं रहता था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए किशोर के खिलाफ चोरी के आरोप में सारनाथ और लालपुर पांडेयपुर थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं।

चोरी की अभ्यस्त है किशोर

डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आया किशोर चोरी का अभ्यस्त है। उसके खिलाफ चोरी के आरोप में सभी छह मुकदमे इसी साल दर्ज किए गए हैं। मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पंचम और फिर दीपक व किशोर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर सारनाथ धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में दरोगा अखिलेश वर्मा व अजितेश चौधरी, हेड कांस्टेबल रामबाबू और कांस्टेबल रामानंद यादव व मनोज सरोज की टीम शामिल रही।

Next Story