वाराणसी

बॉलीवुड की फिटनेस गर्ल शिल्पा शेट्टी पहुंची काशी! बाबा विश्वनाथ धाम में लगाई हाजिरी...

Gaurav Maruti Sharma
12 Nov 2022 2:15 PM GMT
बॉलीवुड की फिटनेस गर्ल शिल्पा शेट्टी पहुंची काशी! बाबा विश्वनाथ धाम में लगाई हाजिरी...
x
बॉलीवुड की फिटनेस गर्ल शिल्पा शेट्टी पहुंची काशी! बाबा विश्वनाथ धाम में लगाई हाजिरी...

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज काशी दौरे पर है। वह आज अपनी पहली फिल्म बाजीगर के 29 वे सालगिरह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने काशी पहुंची हैं। उनके साथ उनकी मां सुनंदा शेट्टी भी आई हुई है। शिल्पा शेट्टी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची वहां उन्होंने मंदिर में दर्शन पूजन किया और कॉरीडोर का भ्रमण किया। मंदिर प्रशासन की तरफ से उनको अंग वस्त्र और रुद्राक्ष की माला भेंट स्वरूप दिया गया। परिसर में ही उन्होंने बनारसी चाय का लुफ्त भी उठाया।

आज ही रिलीज हुई थी बाजीगर

शिल्पा शेट्‌टी की पहली बॉलीवुड फिल्म बाजीगर 12 नवंबर 1993 को रिलीज हुई थी। इस सुपर-डुपर हिट फिल्म से फिल्मी करियर शुरू करने वाली शिल्पा शेट्‌टी के आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में 29 वर्ष पूरे हो गए हैं।

Next Story