वाराणसी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी दौरे पर! "देव दीपावली और तमिल संगमम" पर होगी बैठक....

Gaurav Maruti Sharma
6 Nov 2022 5:29 AM GMT
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी दौरे पर! देव दीपावली और तमिल संगमम पर होगी बैठक....
x
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी दौरे पर! "देव दीपावली और तमिल संगमम" पर होगी बैठक....

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम वाराणसी आएंगे। उससे पहले वह बलिया और चंदौली जाएंगे। मुख्यमंत्री यहां सर्किट हाउस में देव दीपावली और काशी-तमिल संगमम् की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह श्री काशी विश्वनाथ धाम और बाबा कालभैरव के मंदिर में हाजिरी लगाएंगे। फिर, रात में ही वापस लखनऊ लौट जाएंगे।

सीएम के निर्देश पर खास तैयारियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देव दीपावली पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में खास तैयारियां करने का निर्देश दिया है। उनके निर्देश पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को 80 लाख रुपए के फूलों से सजाया जा रहा है। इसके अलावा विश्वनाथ धाम के सामने गंगा उस पार रेत में ग्रीन आतिशबाजी की जाएगी। विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री देव दीपावली से संबंधित तैयारियों का भी जायजा लेंगे।

Next Story