Archived

सिगरेट नहीं लाने पर दी मौत की सजा, पीट-पीट कर मार डाला

Vikas Kumar
3 Jan 2018 4:45 PM IST
सिगरेट नहीं लाने पर दी मौत की सजा, पीट-पीट कर मार डाला
x
छित्तूपुर निवासी एक युवक को दबंगों ने इसलिए मौत की सजा दी क्योंकि उसने सिगरेट लाने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार...

आशुतोष त्रिपाठी

वाराणसी : छित्तूपुर निवासी एक युवक को दबंगों ने इसलिए मौत की सजा दी क्योंकि उसने सिगरेट लाने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि बाकी 5 आरोपियों की तलाश जारी है।

बताया जाता है कि 25 दिसंबर 2017 को लंका थाना क्षेत्र के सिरगोवर्धनपुर में दबंगों ने मोहम्मद शेरु की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। घायल शेरू का बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था जहां तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई थी।

शेरू की मौत से आक्रोशित परिजनों ने लंका पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए छित्तूपुर में चक्का जाम कर दिया था आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को लंका एसओ संजीव कुमार मिश्रा ने हमरहियो के साथ भगवानपुर तिराहे से एक हत्यारोपी कल्ली यादव निवासी सिरगोवर्धनपुर को गिरफ्तार कर लिया।जबकि 5 आरोपी अभी भी फरार है।

पुलिस की पूछताछ में कल्ली ने बताया कि शेरू से सिगरेट लाने को कहा गया। उसके इंकार करने पर तकरार बढ़ गया।हत्या की नियत से पाले यादव,बुल्लू यादव ,रवि यादव, अशोक यादव व अर्जुन हरिजन के साथ मिलकर स्टाम्प,बेसबॉल व लकड़ी के पटरे से पीटा गया और मरा हुआ समझकर उसे छोड़कर भाग निकले।

Next Story