वाराणसी

काशी में देव दीपावली का पर्व आज! काशी विश्वनाथ धाम से लेकर गंगा के घाटों तक काशी इतिहास रचने को तैयार....

Gaurav Maruti Sharma
27 Nov 2023 4:26 AM GMT
काशी में देव दीपावली का पर्व आज! काशी विश्वनाथ धाम से लेकर गंगा के घाटों तक काशी इतिहास रचने को तैयार....
x
काशी में देव दीपावली का पर्व आज! काशी विश्वनाथ धाम से लेकर गंगा के घाटों तक काशी इतिहास रचने को तैयार....

"फुर्सत में भेज दीजिए सब काम को

और काशी में आइए आज शाम को..."


महादेव की नगरी काशी देव दीपावली के अवसर पर इतिहास रचने को तैयार है। गंगा आरती, भव्य दीपोत्सव के साथ-साथ आतिशबाजी, लेजर शो सहित कई बड़े प्रोग्राम रखे गए हैं। वाराणसी में आज देव दीपावली कार्यक्रम का उद्घाटन खुद मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ शाम में 5:00 बजे नमो घाट पर दीप जलाकर करेंगे। उनके साथ इस कार्यक्रम में 70 देश के राजदूत भी मौजूद रहेंगे।


भव्य होगी गंगा आरती घाट ऊपर होगा दीपोत्सव...


सात वार और नौ त्यौहार वाली काशी में आज देव दीपावली पर्व की धूम होगी। सरकार और आम जनमानस के सहयोग से गंगा के दोनों तरफ 21 लाख से अधिक दीपक प्रज्वलित होंगे। इसमें सरकार के तरफ से 12 लाख से अधिक दीपदान किया जाएगा। इसके अलावा वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट, राजेन्द्र प्रसाद घाट, और अस्सी घाट पर भव्य गंगा आरती की जाएगी। अगले वर्ष अयोध्या में राम जन्म भूमि मंदिर के लोकार्पण के पहले आज काशी को राममय काशी करने की तैयारी है। वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में आज 51 देव कन्याएं मां गंगा की आरती करेंगे तो वही घाट को 21000 से अधिक दीपकों से रोशन किया जाएगा। इसके अलावा रामघाट व गायघाट की देव दीपावली छत्रपति शिवाजी महाराज को समर्पित होगी। तो वहीं पंचगंगा घाट, अस्सी घाट, सिंधिया घाट और दुर्गा घाट पर राम मंदिर का प्रतीक स्वरूप तैयार किया जा रहा है। चेत सिंह घाट की दीवार पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम धर्म का व्याख्यान किया जाएगा। इसमें लोग मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण व देव दीपावली की कथा सुन सकेंगे। गंगा की गोद में लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो के माध्यम से भगवान शिव के भजन की प्रस्तुति भी होगी। 20 मिनट का शो कई बार दिखाया जाएगा।


मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ 70 देश के राजदूत रहेंगे मौजूद...

काशी में इस वर्ष की देव दीपावली के कार्यक्रम की शुरूआत स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं वह आज काशी दौरे पर आ रहे हैं शाम में 5:00 बजे वाराणसी के नमो घाट पर 70 देश के राजदूतों के साथ वह दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे इसके बाद वह क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट घाट पर भव्य गंगा आरती देखेंगे। इसके बाद वह बगल में ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के गंगा द्वार पर लेजर शो व आतिशबाजी भी देखेंगे। मुख्यमंत्री के दीप प्रज्वलन करने के साथ ही काशी के सभी घाटों को और गंगा उस पार भव्य दीपदान किया जाएगा।


सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद, घाटों पर बने वॉच टावर

देव दीपावली के अवसर पर शाम को होने वाले लाखों की भीड़ को देखते हुए और शहर में मुख्यमंत्री सहित कई बड़े वीआइपी कार्यक्रम के चलते वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है इसमें 3000 से अधिक बाहर से आए पुलिसकर्मियों के साथ-साथ खुफिया विभाग सहित अन्य विभागों के लोग शामिल रहेंगे। काशी के घाट को 8 जून 16 सेक्टर और 32 सब सेक्टर में बांटा गया है। अस्सी घाट से लेकर राजघाट के बीच में 21 जगह वॉच टावर बनाए गए हैं। गंगा नदी में आठ घाटों पर वाटर एंबुलेंस तैनात रहेगी। शहर में यातायात की कोई समस्या ना हो इसके लिए दोपहर 12:00 के बाद शहर में किसी भी प्रकार के तीन पहिया व चार पहिया वाहनों पर रोक लगा दी गई है।

Next Story